एजेंसी न्यूज

रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बल्ली को हिरासत में लिया

दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने रोहिणी अदालत में गोली मारकर जितेंद्र गोगी की हत्या किए जाने के मामले में पूछताछ के लिए जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को दो दिन के लिए अपनी हिरासत में ले लिया.

रोहिणी अदालत गोलीबारी मामला: दिल्ली पुलिस ने गैंगस्टर नवीन बल्ली को हिरासत में लिया
दिल्ली पुलिस (Photo Credits: Twitter)

नयी दिल्ली, 6 अक्टूबर : दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने पिछले महीने रोहिणी अदालत में गोली मारकर जितेंद्र गोगी की हत्या किए जाने के मामले में पूछताछ के लिए जेल में बंद गैंगस्टर नवीन बल्ली को दो दिन के लिए अपनी हिरासत में ले लिया. अधिकारियों ने यह जानकारी दी. कुछ दिन पहले अपराध शाखा ने जेल में बंद एक अन्य गैंगस्टर टिल्लू ताजपुरिया को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की थी.

ताजपुरिया और बल्ली को मंडोली जेल नंबर 15 में रखा गया है. जेल अधिकारियों ने बताया कि ताजपुरिया तीन दिन की पुलिस रिमांड खत्म होने के बाद वापस जेल लौट गया है. जेल के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा कि यह पहली बार है जब बल्ली को जेल के अंदर पूछताछ के बाद पुलिस हिरासत में लिया गया है. पुलिस के अनुसार, 24 सितंबर को रोहिणी अदालत में हुई गोलीबारी के पीछे ताजपुरिया प्रमुख साजिशकर्ताओं में से एक है. यह भी पढ़ें : दनकौर में मामूली कहासुनी पर एक युवक की चाकू से गोदकर हत्या, इलाके में तनाव व्याप्त

जेल में बंद अलग-अलग गिरोहों के प्रमुख गैंगस्टर सुनील राठी और नवीन बल्ली की भूमिका भी सवालों के घेरे में है. वकीलों के वेश में दो हमलावरों ने रोहिणी अदालत के अंदर जितेंद्र गोगी की गोली मारकर हत्या कर दी थी. इसके बाद हमलावर पुलिस की गोलीबारी में मारे गए थे. मामले की शुरुआती जांच में खुलासा हुआ था कि ताजपुरिया ने गोगी को मारने का फोन पर निर्देश दिया था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 06, 2021 01:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).