देश की खबरें | रोहन जेटली ने डीडीसीए अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरा, ‘अनावश्यक खर्चों’ पर रोक लगाने का वादा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का बेटा रोहन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अगला अध्यक्ष बनने को तैयार है और उन्होंने भ्रष्टाचार व विवादों से भरी संस्था में ‘अनावश्यक खर्चों’ को रोकने का वादा किया है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, सात अक्टूबर दिवंगत पूर्व वित्त मंत्री अरूण जेटली का बेटा रोहन दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (डीडीसीए) का अगला अध्यक्ष बनने को तैयार है और उन्होंने भ्रष्टाचार व विवादों से भरी संस्था में ‘अनावश्यक खर्चों’ को रोकने का वादा किया है।

अध्यक्ष पद के लिये नामांकन भरने के अंतिम दिन रोहन ने अपने पिता के नक्शेकदमों पर चलते हुए इस पद के लिये नामांकन भरा। पता चला है कि उन्हें संघ में सभी बड़े गुटों का सहयोग प्राप्त है। उनके पता का पिछले साल निधन हो गया था।

यह भी पढ़े | Kulbhushan Jadhav Case: कुलभूषण जाधव को फांसी देकर गिलगिट का चुनाव जीतना चाहते हैं इमरान और आर्मी चीफ बाजवा!.

रोहन ने औपचारिकतायें पूरी करने के बाद बातचीत के दौरान पीटीआई से कहा, ‘‘हां, मैंने आज अपना नामांकन भरा है। मैं दिल्ली क्रिकेट की बेहतरी के लिये काम करना चाहूंगा और हर किसी से यही करना पसंद करूंगा।’’

उम्मीद की जा रही है कि 31 वर्षीय रोहन डीडीसीए में सभी विरोधी गुटों की सर्वसम्मत पसंद होंगे। जब उनसे यह पूछा गया तो वह हंसने लगे।

यह भी पढ़े | मुंबईः 1 महीने जेल में बिताने के बाद भायखला जेल से रिहा हुईं बॉलिवुड ऐक्ट्रेस रिया चक्रवर्ती: 7 अक्टूबर 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

पेशे से वकील रोहन ने कहा, ‘‘मुझे मुकाबले से कोई परेशानी नहीं है। यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के लिये अच्छा है। आइडिया यह है कि अच्छे लोगों को सही समय पर लाया जाये ताकि संतुलन और नियंत्रण बना रहे। ’’

उनकी योजनाओं के बारे में पूछने पर रोहन काफी स्पष्ट थे कि वे क्या हासिल करना चाहेंगे। उन्होंने कहा, ‘‘ पहला आइडिया एक ‘विजन डाक्यूमेंट’ लाने का है और साथ ही जरूरी संतुलन व नियंत्रण बनाने का है ताकि हम सही दिशा में आगे बढ़ें। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं अखंडता, टेक्नॉलाजी के कुछ क्षेत्रों पर काम करूंगा और खेल प्रबंधन के साथ खेल क्लबों और बुनियादी ढांचों को भी अहमियत दूंगा। ’’

सहयोगी स्टाफ के रूके हुए भुगतान और मुकदमों पर जो करोड़ों में खर्चा हो रहा है, उसका क्या? उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन मुद्दों को तभी निपटा सकता हूं जब मैं पदभार संभाल लूं। मैं आश्वस्त कर सकता हूं कि कोई भी गैर जरूरी खर्चा नहीं होगा। केवल वैध खर्चों को ही वहन किया जायेगा। ’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैंने मुकदमे के खर्चों के बारे में खबर पढ़ी थी। मैं सभी से संघ की बेहतरी के लिये काम करने का आग्रह करूंगा। ’’

वह पहली बार क्रिकेट प्रशासन में प्रवेश करेंगे और डीडीसीए में कई विरोधी गुट हैं, जिनमें विनोद तिहाड़ा गुट, एसपी बंसल गुट और सीके खन्ना गुट इनमें से कुछ हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘गुटबंदी हमेशा से डीडीसीए में रही है। अगर आप सर्वसम्मति बनाने को देखोगे तो मैं इसे अलग नजरिये से देखना चाहूंगा। प्रत्येक ग्रुप में अच्छे लोग हैं। अच्छे लोगों को विभिन्न पदों के लिये चुना जाना चाहिए ताकि वे सभी योगदान कर सकें। ’’

रोहन ने कहा, ‘‘मैं मदन लाल से बात कर रहा था। वह कह रहे थे कि हमें एक साथ मिलकर काम करने की जरूरत है और मैंने कहा कि हमें प्रत्येक में से सर्वश्रेष्ठ निकालना होगा। क्रिकेट सुधार समिति होनी चाहिए और सुधारों का रिकार्ड होना चाहिए। ’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका