जरुरी जानकारी | आरओडीटीईपी की दरें दो सप्ताह में घोषित होने की उम्मीद: डीजीएफटी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. निर्यातकों को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई ‘निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों में छूट योजना’ (आरओडीटीईपी) के लिए कर रिफंड की दरों को अगले दो सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

नयी दिल्ली, 14 मई निर्यातकों को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू की गई ‘निर्यात उत्पादों पर शुल्कों और करों में छूट योजना’ (आरओडीटीईपी) के लिए कर रिफंड की दरों को अगले दो सप्ताह में घोषित किए जाने की उम्मीद है।

विदेश व्यापार महानिदेशक (डीजीएफटी) अमित यादव ने कहा कि वह इस योजना पर वित्त मंत्रालय के साथ काम कर रहे हैं।

उन्होंने पीएचडी वाणिज्य उद्योग मंडल द्वारा आयोजित एक आभासी गोष्ठी में कहा, ‘‘मेरा मानना ​​है कि आने वाले दो हफ्तों में हम आरओडीटीईपी के लिए दरों की घोषणा करने की स्थिति में होंगे।’’

सरकार ने पिछले साल आरओडीटीईपी को मंजूरी दी थी, जिसका मकसद देश के निर्यात को बढ़ावा देना है। योजना सभी वस्तुओं पर एक जनवरी से लागू है।

निर्यातकों के संगठन फियो ने कई बार सरकार से आग्रह किया है कि वह इस योजना के तहत विभिन्न क्षेत्रों के लिए दरों की घोषणा करे, क्योंकि इसमें देरी से भविष्य में निर्यात बाधित हो सकता है।

ये दरें वाणिज्य विभाग अधिसूचित करेगा। दरें पूर्व वाणिज्य एवं गृह सचिव जीके पिल्लै की अध्यक्षता में गठित एक समिति की सिफारिश पर आधारित होंगी।

यादव ने कहा कि कोविड19 महामारी से कर वसूली और राजस्व पर असर पड़ा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

Namibia vs Uganda, 1st ODI Match Scorecard: नामीबिया ने युगांडा को 173 रनों से दी करारी शिकस्त, यहां देखें NAM बनाम UGA मैच का स्कोरकार्ड

\