देश की खबरें | मिजोरम के हचेक विधानसभा क्षेत्र से चुनाव लड़ेंगे रॉबर्ट रॉयटे: जोरमथंगा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा ने घोषणा की कि मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हचेक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

आइजोल, नौ जून मिजोरम के मुख्यमंत्री और सत्तारूढ़ मिजो नेशनल फ्रंट (एमएनएफ) के अध्यक्ष जोरमथंगा ने घोषणा की कि मंत्री रॉबर्ट रोमाविया रॉयटे इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव में हचेक विधानसभा सीट से चुनाव लड़ेंगे।

पश्चिम मिजोरम के मामित जिले में हचेक विधानसभा सीट के तहत जुआलनुआम गांव में बृहस्पतिवार को आयोजित पार्टी के एक सम्मेलन में उन्होंने यह घोषणा की।

जोरमथंगा ने कहा कि पार्टी की नामांकन समिति ने फैसला किया है कि रॉयटे अगले विधानसभा चुनाव में अपनी मौजूदा आइजोल पूर्व-2 सीट की जगह हचेक सीट से चुनाव लड़ेंगे।

मिजोरम की 40 सदस्यीय विधानसभा के लिए इस साल के अंत में चुनाव होने हैं।

रॉयटे राज्य के खेल एवं पर्यटन मंत्री हैं।

जोरमथंगा ने विश्वास जताया कि एमएनएफ आगामी विधानसभा चुनाव में सत्ता बरकरार रखेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Yashasvi Jaiswal IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं यशस्वी जायसवाल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Virat Kohli IPL Stats Against RR: आईपीएल इतिहास में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आकंड़ों पर एक नजर

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा राजस्थान रॉयल्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी