मुंबई, 31 अक्टूबर हॉलीवुड के प्रख्यात अभिनेता रॉबर्ट डी नीरो की कॉमेडी फिल्म ‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’ भारत के सिनेमाघरों में दीपावली पर रिलीज होगी।
मल्टीप्लेक्स श्रृंखला ‘पीवीआर पिक्चर्स’ ने एक वक्तव्य में यह घोषणा करते हुए बताया कि फिल्म 13 नवंबर को प्रदर्शित की जाएगी।
टिम हिल के निर्देशन में बनी यह फिल्म, रॉबर्ट किम्मेल स्मिथ के उपन्यास पर आधारित है।
डी नीरो इस फिल्म में एड नामक वृद्ध की भूमिका में हैं जो वृद्धाश्रम में नहीं जाना चाहता।
फिल्म की कहानी के अनुसार एड अपनी बेटी के घर जाकर अपने नाती के कमरे में रहने लगता है।
इसके बाद नाना और नाती के बीच मजेदार नोकझोंक शुरू होती है जो फिल्म की कहानी को आगे बढ़ाती है।
‘द वॉर विथ ग्रैंडपा’ में उमा थर्मन, जेन सेम्योर और क्रिस्टोफर वॉल्केन ने भी अभिनय किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)












QuickLY