देश की खबरें | ग्रेटर नोएडा में पुलिस के साथ मुठभेड़ के बाद लूट और हत्या का संदिग्ध पकड़ा गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लूट और हत्या सहित लगभग एक दर्जन मामलों में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध अपराधी को पुलिस ने गोली मार कर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

नोएडा, 18 सितंबर उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में लूट और हत्या सहित लगभग एक दर्जन मामलों में कथित रूप से शामिल एक संदिग्ध अपराधी को पुलिस ने गोली मार कर घायल करने के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (ग्रेटर नोएडा) अशोक कुमार ने बताया कि मुठभेड़ रविवार देर रात कासना थाना क्षेत्र के डाढ़ा चौराहे के पास जांच के दौरान हुई।

कुमार ने बताया, ‘‘ आरोपी मोटरसाइकिल पर था, जब उसे पुलिस की जांच चौकी पर पूछताछ के लिए रुकने का इशारा किया गया। हालांकि, वह वहां रुकने के बजाय तेजी से डाढ़ा गोलचक्कर की ओर भाग गया। पुलिस की टीम ने उसे रोकने की कोशिश की, लेकिन उसने उन पर गोलियां चला दीं। ’’

अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त ने कहा, ‘‘ इसके बाद पुलिस दल ने जवाबी कार्रवाई में गोलीबारी की, जिसमें वह गोली लगने से घायल हो गया, जिसके बाद उसे काबू में कर हिरासत में ले लिया गया। उसके कब्जे से एक पिस्तौल और कुछ कारतूस बरामद किए गए। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।’’

पुलिस अधिकारी के मुताबिक, बाद में उस व्यक्ति की पहचान निकटवर्ती बुलंदशहर जिले के गुलावठी इलाके के चंद्रभान सिंह (40) के रूप में की गयी।

उन्होंने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह सामने आया कि चंद्रभान सिंह पर गौतम बौद्ध नगर, बुलंदशहर और हापुड़ जिलों में हत्या, लूट, डकैती सहित लगभग एक दर्जन आपराधिक मामले दर्ज हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने कोलकाता को 6 विकेट से रौंदा, विराट कोहली ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs MI, IPL 2026 58th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Scorecard: रायपुर में कोलकाता नाइट राइडर्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के सामने रखा 193 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

ENG vs NZ Test Series 2026: न्यूजीलैंड के खिलाफ पहले टेस्ट के लिए इंग्लैंड टीम का ऐलान, बेन स्टोक्स होंगे कप्तान; एमिलियो गे, सॉनी बेकर और जेम्स रियू को पहली बार मौका