ताजा खबरें | सड़क अनुदान चर्चा चार लोस

Get latest articles and stories on Latest News at LatestLY. उन्होंने कहा, ‘‘नीति बनाओ, योजना बनाओ और आगे बढ़ते जाओ।’’

उन्होंने कहा, ‘‘नीति बनाओ, योजना बनाओ और आगे बढ़ते जाओ।’’

रूड़ी ने बिहार के लिए केंद्र द्वारा स्वीकृत अनेक सड़क परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए मांग की कि राजमार्गों के पास कुछ मीटर की दूरी पर सर्विस लेन के लिए बनाने की नीति होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि इसके लिए राज्यों को घोषणा करनी चाहिए और नीतिगत फैसला होना चाहिए।

उन्होंने कुछ योजनाओं में अवरोध के लिए अधिकारियों को जवाबदेह ठहराते हुए कहा कि कुछ अधिकारी 17 साल पुरानी एक परियोजना को आज तक अवरुद्ध कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए।

वहीं, कांग्रेस के बेनी बेहनान ने कहा कि यह सरकार देश की प्रमुख परिसपंत्तियों का निजीकरण कर रही हैं, ऐसे में सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री गडकरी से अनुरोध है कि सड़कों को इससे बचाया जाए।

जदयू के दुलाल चंद गोस्वामी ने राष्ट्रीय राजमार्ग-31 के खगड़िया से पूर्णिया तक 135 किलोमीटर हिस्से को फोरलेन सड़क से जोड़ने की मांग की और कहा कि इससे पटना तक की दूरी कम हो जाएगी।

भाजपा के गुमान सिंह डामोर ने अपने संसदीय क्षेत्र रतलाम की कुछ सड़क परियोजनाओं का विषय उठाया।

चर्चा में भाग लेते हुए कांग्रेस के जसबीर सिंह गिल ने कहा कि राजमार्गों के निर्माण के लिए भूमि अधिग्रहण करते समय मुआवजा देने में एकरूपता होनी चाहिए।

कांग्रेस के डीन कुरियाकोस ने आरोप लगाया कि केरल के साथ कई परियोजनाओं में भेदभाव किया जाता है, इस पर विराम लगना चाहिए।

भाजपा के संगमलाल गुप्ता ने कहा कि सरकार की ओर से सड़कों के निर्माण पर विशेष ध्यान देने से देश की आधारभूत अवसंरचना का विकास तेजी से हो रहा है।

तृणमूल कांग्रेस की अपरूपा पोद्दार ने कहा कि पश्चिम बंगाल में सड़क परियोजनाओं के काम को गति प्रदान करनी चाहिए।

भाजपा के देवेंद्र सिंह ने कहा कि कानपुर नगर और कानपुर देहात के कुछ इलाकों में सड़क मार्ग के कार्यों पर ध्यान देने की जरूरत है।

कांग्रेस के मनीष तिवारी ने पंजाब में चार परियोजनाओं का हवाला देते हुए कहा कि सरकार को इसे जल्द पूरा करना चाहिए।

भाजपा की सुनीता दुग्गल ने मांग की कि सिरसा से चुरू तक राष्ट्रीय राजमार्ग बनाने की घोषणा को जल्द पूरा किया जाए जिसकी विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (डीपीआर) पेश हो चुकी है।

जारी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी