देश की खबरें | ईस्टर्न पेरीफेरल पर सड़क हादसा : एक व्यक्ति की मौत, तीन अन्य घायल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गौतमबुद्ध नगर जिले में बादलपुर थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
नोएडा,31 अक्टूबर गौतमबुद्ध नगर जिले में बादलपुर थाना क्षेत्र के ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर बीती रात हुए सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
अपर पुलिस उपायुक्त अंकुर अग्रवाल ने बताया कि मथुरा जिले के रहने वाले अमित शर्मा अपनी स्विफ्ट डिजायर कार से परिवार सहित हरिद्वार से ईस्टर्न पेरीफेरल होते हुए मथुरा लौट रहे थे।
अग्रवाल ने बताया कि शुक्रवार देर रात को ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेस-वे पर शर्मा की कार खराब हो गई और उन्होंने नेशनल हाईवे प्राधिकरण के टोल फ्री नंबर पर मदद मांगी।
अपर पुलिस उपायुक्त ने बताया कि एनएचआई के कर्मचारी उनकी मदद करने के लिए पहुंचे।
यह भी पढ़े | Delhi Weather Update: दिल्ली में 1962 के बाद सबसे ठंडा रहा इस बार का अक्टूबर का महीना.
उन्होंने बताया कि एनएचआई के कर्मचारी उनकी कार ठीक कर रहे थे, तभी पीछे से आ रहे एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए स्विफ्ट कार, तथा एनएचआई की पेट्रोलिंग कार में टक्कर मार दी।
अग्रवाल ने बताया कि इस घटना में एनएचआई पेट्रोलिंग कार के चालक अतुल तिवारी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि कमल कुमार तथा मुकेश कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए।
उन्होंने बताया कि दोनों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 04:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

