Tamil Nadu: कोरोना पॉजिटिव कृषि मंत्री आर दोरिक्कन्नु की हालत नाजुक, चेन्नई के कावेरी अस्पताल में चल रहा है इलाज
चेन्नई: तमिलनाडु के कृषि मंत्री आर दोरिक्कन्नु कुछ दिन पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.शनिवार को कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वाराज ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मंत्री की तबियत और खराब हो रही है.
चेन्नई: तमिलनाडु (Tamil Nadu) के कृषि मंत्री आर दोरिक्कन्नु (Agriculture Minister R Doraikkannu) कुछ दिन पहले कोरोनावायरस पॉजिटिव पाए गए थे, जिसके बाद उन्हें कावेरी अस्पताल में भर्ती कराया गया था.शनिवार को कावेरी अस्पताल के कार्यकारी निदेशक अरविंदन सेल्वाराज ने यहां जारी एक बयान में कहा कि मंत्री की तबियत और खराब हो रही है. उन्होंने कहा, "72 वर्षीय मंत्री को लाईफ सपोर्ट पर रखा गया है और उनकी हालत काफी नाजुक है.
कोरोनावायरस से पॉजिटिव पाए जाने के बाद दोरिक्कन्नु को सांस सम्बन्धित समस्याओं के साथ 13 अक्टूबर को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. यह भी पढ़े: कोरोना महामारी: AIADMK के विधायक मुनेत्र कड़गम कोरोना वायरस से पाए गए पॉजिटिव, चेन्नई के MIOT अस्पताल में चल रहा है इलाज
सेल्वाराज ने इससे पहले कहा था कि उनमें एक साथ कई बीमारी पाई गई हैं.। वह वर्तमान में ईसीएमओ और वेंटीलेटर सपोर्ट पर हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 31, 2020 04:45 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

