देश की खबरें | तेलंगाना में सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
महबूबाबाद (तेलंगाना), 15 जनवरी ऑटोरिक्शा से यात्रा कर रहे एक ही परिवार के चार सदस्यों की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सोमवार को पुलिस ने यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि रविवार देर रात महबूबाबाद मंडल के कंबालापल्ली गांव में ऑटोरिक्शा दूसरी दिशा से आ रही कार से टकरा गया।
दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने महबूबाबाद कस्बे के सरकारी क्षेत्रीय अस्पताल में दम तोड़ दिया।
महबूबाबाद टाउन पुलिस स्टेशन के सर्किल इंस्पेक्टर ए सुरेश के अनुसार, पीड़ित महबूबाबाद जिले के गुडूर मंडल के चिन्ना येल्लापुर गांव के निवासी थे। वे गुड़िया बाबू मंदिर के दर्शन के लिए नागार्जुन सागर के पास गुंडला सिंगाराम गांव की यात्रा पर निकले थे।
दुर्घटना में घायल हुए लोगों का महबूबाबाद क्षेत्रीय सरकारी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
महबूबाबाद पुलिस ने दुर्घटना के संबंध में मामला दर्ज कर लिया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 15, 2024 01:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

