एजेंसी न्यूज

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत

राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया.

Rajasthan: राजस्थान के बाड़मेर में सड़क हादसा, आठ लोगों की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit : Pixabay)

बाड़मेर, 7 जून : राजस्थान के बाड़मेर जिले में सोमवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में आठ लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया. पुलिस के मुताबिक, हादसा मेगा हाइवे पर गुडा मलानी थाना क्षेत्र में एक बोलेरो और ट्रेलर की टक्कर के कारण हुआ. सभी मृतक एक ही परिवार के थे.

अधिकारियों के अनुसार, यात्री वाहन एक बारात का हिस्सा था और विवाह स्थल से महज आठ किलोमीटर पहले तेज रफ्तार होने के कारण ट्रेलर से टकरा गया. उन्होंने बताया कि हादसे में छह लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य ने अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ दिया. यह भी पढ़ें : एयर स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए किया गया ASFI का गठन, उड्डयन मंत्रालय के सचिव करेंगे नेतृत्व

अधिकारियों के मुताबिक, बोलेरो में कुल नौ लोग सवार थे. उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान पुनमा राम (45), प्रकाश बिश्नोई (28), मनीष बिश्नोई (12), प्रिंस बिश्नोई (5), भागीरथ राम (38), पुनमा राम (48), मांगीलाल (38) और बुधराम (40) के रूप में हुई है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 07, 2022 12:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).