एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | ओडिशा के बालासोर में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक के एक लॉरी से टकरा जाने के बाद उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | ओडिशा के बालासोर में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत

बालासोर, पांच मई ओडिशा के बालासोर जिले में शुक्रवार को एक मिनी ट्रक के एक लॉरी से टकरा जाने के बाद उसमें सवार दो लोगों की मौत हो गयी और दो अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

सोरो पुलिस थाने की प्रभारी निरीक्षक सुजाता खमारी ने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ जब छह लोग एक मिनी ट्रक में सवार होकर पश्चिम बंगाल से चिकन खरीदने के लिए खुर्दा जा रहे थे तभी राष्ट्रीय राजमार्ग 16 पर खड़ी एक लॉरी से वह मिनी ट्रक टकरा गया।

पुलिस ने बताया कि हादसे में घायल चार लोगों को सोरो अस्पताल ले जाया गया जहां चिकित्सकों ने उसमें से दो लोगों को मृत घोषित कर दिया।

उसने बताया कि एक घायल को सोरो अस्पताल में भर्ती कराया गया, जबकि गंभीर रूप से घायल एक अन्य व्यक्ति को बालासोर जिला मुख्यालय अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, टक्कर के बाद घायलों को मिनी ट्रक से बाहर निकालने के लिए पुलिस को गैस कटर का इस्तेमाल करना पड़ा। उन्होंने बताया कि हादसे के तुरंत बाद मिनी ट्रक का चालक मौके से तुरंत फरार हो गया।

पुलिस ने बताया कि मृतकों की पहचान बदुरिया थाना क्षेत्र के पलटा गांव के निवासी असरफ सरदार (38) और पश्चिम बंगाल के बशीरहाट थाना क्षेत्र के लाबांग गांव के निवासी सैरूल गाजी (35) के रूप में हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 05, 2023 12:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).