देश की खबरें | पंजाब के कपूरथला में सड़क हादसा, दो लोगों की मौत
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब में कपूरथला-करतारपुर रोड पर दबुर्जी गांव के पास एक पिकअप वैन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
कपूरथला, 14 सितंबर पंजाब में कपूरथला-करतारपुर रोड पर दबुर्जी गांव के पास एक पिकअप वैन से टकराने से मोटरसाइकिल सवार दो युवकों की मौत हो गई, जबकि एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी।
पुलिस ने बताया कि शुक्रवार को तीनों युवक जब मोटरसाइकिल पर सवार होकर मजदूरी करने के लिए करतारपुर जा रहे थे, तभी यह हादसा हुआ।
पुलिस के मुताबिक, करतारपुर की तरफ से आ रही पिकअप वैन ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी।
उसने बताया कि मृतकों की पहचान मनप्रीत (25) और विक्की (30) के रूप में हुई है।
पुलिस के अनुसार, घायल बॉबी को जालंधर के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
उसने बताया कि हादसे के शिकार तीनों युवक दबुर्जी गांव के रहने वाले थे।
पुलिस ने बताया कि वैन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Sep 14, 2024 05:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

