देश की खबरें | बिहार में 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर राजद का प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों ने बिहार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अति पिछड़े वर्गों के लिए तय 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

नयी दिल्ली, 21 मार्च राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के सांसदों ने बिहार में अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, अन्य पिछड़े वर्ग और अति पिछड़े वर्गों के लिए तय 65 प्रतिशत आरक्षण को संविधान की नौवीं अनुसूची में डालने की मांग को लेकर शुक्रवार को संसद भवन परिसर में प्रदर्शन किया।

राजद सांसदों के साथ भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माले) लिबरेशन के लोकसभा सदस्य भी इस प्रदर्शन में शामिल हुए।

राजद सदस्यों ने हरे रंग की टी-शर्ट पहन रखी थी जिस पर 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डालने की मांग लिखी हुई थी।

पार्टी के राज्यसभा सदस्य संजय यादव ने आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने इस आरक्षण को रुकवा रखा है।

उन्होंने कहा, ‘‘यदि भाजपा आरक्षण की समर्थक है तो बिहार कैबिनेट द्वारा पारित 65 प्रतिशत आरक्षण को नौवीं अनुसूची में डाले।’’

यादव ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो का हवाला देते हुए आरोप लगाया कि जदयू नेता ने राष्ट्रगान का अपमान किया है।

उन्होंने कहा, ‘‘दो ही चीजें हो सकती हैं, या तो उनकी मानसिक स्थिति ऐसी है कि उन्हें राष्ट्रगान का खयाल नहीं रहा या फिर उन्हें पता ही नहीं है कि राष्ट्रगान के समय क्या करते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\