एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में विपक्षी ‘महागठबंधन’ की हार के बाद शनिवार को दावा किया कि यह गठजोड़ राज्य में अगले होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

देश की खबरें | उपचुनावों में राजद की हार कोई बड़ी बात नहीं है: राजद नेता तेजस्वी यादव

पटना, 23 नवंबर राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में चार विधानसभा सीट पर हुए उपचुनावों में विपक्षी ‘महागठबंधन’ की हार के बाद शनिवार को दावा किया कि यह गठजोड़ राज्य में अगले होने वाले विधानसभा चुनाव में जीत हासिल करेगा।

बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता यादव ने पड़ोसी राज्य झारखंड में अपनी पार्टी के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन पर खुशी जताई जहां झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के नेतृत्व वाले गठबंधन ने सत्ता बरकरार रखी है।

झारखंड में साल 2019 के चुनाव में राजद ने केवल चतरा सीट पर जीत हासिल की थी, लेकिन इस बार उसने देवघर, गोड्डा, बिश्रामपुर और हुसैनाबाद सीट जीतीं।

बिहार में सत्तारूढ़ राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) ने चारों विधानसभा क्षेत्रों के उपचुनाव में जीत हासिल की है। इसमें इमामगंज सीट पर राजग ने कब्जा बरकरार रखा है जबकि तरारी, रामगढ़ और बेलागंज को ‘महागठबंधन’ से छीन लिया।

यादव पटना में पत्रकारों से बात करते हुए कहा, “कुछ सीट पर हार कोई बड़ी बात नहीं है। हाल के लोकसभा चुनाव में हमने इन विधानसभा क्षेत्रों में बढ़त हासिल की थी…हम 2025 के विधानसभा चुनाव में बेहतर प्रदर्शन करेंगे और महागठबंधन बिहार में अगली सरकार बनाएगा। हार-जीत चुनाव का हिस्सा है...हम बिल्कुल भी निराश नहीं हैं...हमने एकजुट होकर चुनाव लड़ा।”

राजद बेलागंज और रामगढ़ सीट पर कब्जा बरकरार रखने में नाकाम रहा जबकि इमामगंज सीट पर भी पार्टी उम्मीदवार को हार का सामना करना पड़ा।

राजद नेता ने कहा, “हमने (राजद) झारखंड में चार विधानसभा सीट जीतीं…हेमंत सोरेन जी के नेतृत्व में महागठबंधन ने झारखंड विधानसभा चुनाव में भारी अंतर से जीत हासिल की। ​​हम एक बार फिर झारखंड में सरकार बना रहे हैं। झारखंड के बाद, महागठबंधन 2025 में बिहार में सरकार बनाएगा।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 23, 2024 10:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).