जरुरी जानकारी | अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का 89 वर्ष की आयु में निधन

चेन्नई, आठ सितंबर हिंदुजा समूह की प्रमुख कंपनी अशोक लीलैंड के मानद चेयरमैन आर. जे. साहनी का मंगलवार को 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह काफी समय से बीमार चल रहे थे।

साहनी, कंपनी के पहले भारतीय प्रबंध निदेशक थे। इस पद पर वह 1978 से 1998 तक रहे और उसके बाद 2010 तक कंपनी के चेयरमैन भी रहे।

यह भी पढ़े | Dr Tsering Landol: लद्दाख की पहली महिला डॉक्टर, माइनस 35 डिग्री तापमान में करती थीं मरीजों की सेवा.

अशोक लीलैंड ने एक बयान में उन्हें भविष्यद्रष्टा बताया। उन्होंने कंपनी को विनिर्माण, इंजीनियरिंग और प्रौद्योगिकी की मजबूत बुनियाद दी।

भारी और वाणिज्यिक वाहन बनाने वाली अशोक लीलैंड ने कहा कि एक समय ऐसा था जब उसे विदेशी कंपनी के तौर पर देखा जाता था और उसे वृद्धि करने में दिक्कतें पेश आती थीं। साहनी ने उस समय में कंपनी के विस्तार की योजना बनाने का साहस दिखाया और उसकी वजह से कंपनी ने कई गुना वृद्धि की।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: डॉक्टर कफील खान कांग्रेस के करीब, पार्टी में हो सकते हैं शामिल.

साहनी, वाहन विनिर्माताओं के संगठन ‘सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चर्स’ (सियाम) के अध्यक्ष भी रहे।

कंपनी के होसर, अलवर और भंडारा संयंत्र को उन्हीं ने स्थापित किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)