खेल की खबरें | रिजवान आईसीसी के साल के सर्वश्रेष्ठ टी20 क्रिकेटर बने

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रविवार को 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर चुना गया।

दुबई, 23 जनवरी पाकिस्तान के विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान को रविवार को 2021 में शानदार प्रदर्शन के लिए आईसीसी का साल का सर्वश्रेष्ठ पुरुष टी20 क्रिकेटर चुना गया।

पाकिस्तान के इस सलामी बल्लेबाज ने 2021 में खेल के सबसे छोटे प्रारूप में शानदार प्रदर्शन किया।

रिजवान ने सिर्फ 29 मैच में 73.66 की औसत और 134.89 के स्ट्राइक रेट के साथ 1,326 रन बनाए।

बल्ले से शानदार प्रदर्शन के अलावा रिजवान ने विकेट के पीछे भी प्रभावित किया और उन्होंने पाकिस्तान को टी20 विश्व कप 2021 के सेमीफाइनल में जगह दिलाने में अहम भूमिका निभाई। रिजवान टूर्नामेंट के तीसरे शीर्ष स्कोरर रहे थे।

उन्होंने 2021 में दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ लाहौर में अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का पहला शतक भी जड़ा और कराची में वेस्टइंडीज के खिलाफ साल के अंतिम टी20 मुकाबले में 87 रन की पारी खेली।

अगले साल एक और टी20 विश्व कप होना है और ऐसे में पाकिस्तान को उम्मीद होगी कि रिजवान इस प्रदर्शन को जारी रखेंगे।

रिजवान ने टी20 विश्व कप के पहले मुकाबले में भारत के खिलाफ 55 गेंद में नाबाद 79 रन भी बनाए थे जिससे पाकिस्तान ने इस चिर प्रतिद्वंद्वी टीम के खिलाफ इस वैश्विक टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\