देश की खबरें | रिया ने सुशांत को याद किया, कहा : इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि उन्हें अब तक भरोसा नहीं हुआ कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं।

मुंबई, 14 जून अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत को उनकी पहली पुण्यतिथि पर याद करते हुए उनकी पूर्व प्रेमिका और अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ने सोमवार को कहा कि उन्हें अब तक भरोसा नहीं हुआ कि सुशांत अब इस दुनिया में नहीं हैं।

सुशांत (34) पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने घर में मृत मिले थे। उसके बाद सुशांत के परिवार ने रिया पर दिवंगत अभिनेता को आत्महत्या के लिए उकसाने और उनकी संपत्ति का दुरुपयोग करने का आरोप लगाया था।

रिया ने सोमवार को इंस्टाग्राम पर एक भावनात्मक पोस्ट में कहा, ‘‘ ऐसा कोई क्षण नहीं है, जब मुझे लगा कि अब आप इस दुनिया में नहीं हैं। वे लोग कहते हैं कि समय हर घाव को भर देता है लेकिन आप मेरा समय और मेरा सब कुछ थे। मुझे पता है कि अब आप मेरे अभिभावक देवदूत हैं - मुझे चांद से अपनी दूरबीन से देख रहे हैं और मेरी रक्षा कर रहे हैं।" अट्ठाइस वर्षीय रिया ने सुशांत के साथ अपनी एक तस्वीर भी साझा की है। सुशांत की खगोल विज्ञान में भी गहरी रुचि थी।

रिया ने कहा, ‘‘आपके बिना कोई जीवन नहीं है, आप इसका अर्थ अपने साथ ले गए। इस खालीपन को नहीं भरा जा सकता है .. आपके बिना, मैं अब भी खड़ी हूं ...।" उन्होंने आगे लिखा कि जब भी उन्हें सुशांत की अनुपस्थिति का एहसास होता है तो उनकी भावनाएं उमड़ने लगती हैं।

उन्होंने कहा, "मुझे ले जाने के लिये मैं हर रोज आपके आने का इंतजार करती हूं, मैं हर जगह आपको खोजती हूं - मुझे पता है कि आप यहां मेरे साथ हैं ... मुझे आपकी बहुत याद आती है, मेरे सबसे अच्छे दोस्त, मेरे प्यार ...।’’

सुशांत की पहली बरसी पर भूमि पेडनेकर, राजकुमार राव, अभिषेक कपूर, मुकेश छाबड़ा सहित बॉलीवुड की कई हस्तियों ने उन्हें याद किया और श्रद्धांजलि दी। धारावाहिक ‘पवित्र रिश्ता’ से लोकप्रियता हासिल करने वाले सुशांत ने निर्देशक अभिषेक कपूर की 2013 में आई फिल्म ‘काय पो छे’ से अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\