देश की खबरें | रिया चक्रवर्ती के लिए हो रही घटिया बातों से दिल टूट जाता है : विद्या बालन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. अभिनेत्री विद्या बालन ने मंगलवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के लिए हो रही ''घटिया बातों'' से उनका दिल टूट जाता है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, एक सितंबर अभिनेत्री विद्या बालन ने मंगलवार को कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में रिया चक्रवर्ती के लिए हो रही ''घटिया बातों'' से उनका दिल टूट जाता है।

साथ ही कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण है कि त्रासदी ''मीडिया सर्कस'' में बदल गई है।

यह भी पढ़े | Karnataka Elephant Death: कर्नाटक में बिजली का करंट लगने से हाथी की मौत, जांच में जुटा वन विभाग.

अभिनेता राजपूत को कथित तौर पर आत्महत्या के लिए उकसाने और उनके पैसे के गलत इस्तेमाल को लेकर सीबीआई रिया और उसके परिवार वालों के खिलाफ जांच कर रही है।

राजपूत 14 जून को बांद्रा स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाए गए थे और इस मामले की मीडिया में हो रही कवरेज को लेकर कई लोग सोशल मीडिया पर आलोचना कर रहे हैं।

यह भी पढ़े | Jalandhar: पंजाब के जालंधर में 15 साल की लड़की की बहादुरी की तारीफ, मोबाइल छीनकर भाग रहे बाइक सवार को पकड़ा- देखें वीडियो.

दक्षिण फिल्मों की अभिनेत्री लक्ष्मी मांचू ने रिया को कथित तौर पर घेरे जाने को लेकर मीडिया पर निशाना साधा था।

मांचू की टिप्पणी के बाद प्रतिक्रिया देते हुए बालन ने ट्वीट किया, '' यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है कि हमारे प्यारे युवा सितारे सुशांत सिंह राजपूत की असमय मौत मीडिया सर्कस बन गया है। महिला होने के नाते, रिया के खिलाफ होने वाली घटिया बातों से मेरा दिल टूट जाता है। आइए एक नागरिक के संवैधानिक अधिकारों के लिए कुछ सम्मान दिखाएं और कानून को अपना काम करने दें।''

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\