जरुरी जानकारी | क्यूआईपी से 25,000 करोड़ रुपये जुटाना निवेशकों के विश्वास का प्रतीकः एसबीआई चेयरमैन
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने बुधवार को कहा कि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 25,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना बैंक और भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास का प्रतीक है।
मुंबई, 23 जुलाई भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के चेयरमैन सी एस शेट्टी ने बुधवार को कहा कि पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) के जरिये 25,000 करोड़ रुपये की पूंजी जुटाना बैंक और भारतीय अर्थव्यवस्था पर विश्वास का प्रतीक है।
शेट्टी ने एनएसई में आयोजित एक समारोह में कहा, ‘‘यह ऐतिहासिक इक्विटी निर्गम एसबीआई की मजबूत बुनियाद, जोखिम प्रबंधन और डिजिटल-प्रथम दृष्टिकोण में विश्वास को दर्शाता है।’’
उन्होंने बताया कि क्यूआईपी के जरिये जुटाई गई पूंजी बैंक की ऋण वृद्धि में मदद करेगी।
उन्होंने कहा कि क्यूआईपी से पहले भी बैंक छह लाख करोड़ रुपये तक की परिसंपत्ति वृद्धि करने की स्थिति में था और अब यह क्षमता और बढ़ गई है।
शेट्टी ने निवेशकों को धन्यवाद देते हुए कहा कि इस निर्गम को 1.12 लाख करोड़ रुपये से अधिक की बोलियां मिलीं और इसे चार गुना से अधिक अभिदान मिला। इसमें दो-तिहाई निवेश विदेशी निवेशकों से आया।
मूडीज ने भी देश के सबसे बड़े बैंक की रेटिंग ‘बीएए-3’ पर बरकरार रखते हुए वित्त वर्ष 2025-26 में 12 प्रतिशत ऋण वृद्धि की संभावना जताई है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 23, 2025 10:06 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

