विदेश की खबरें | रिषी सुनक ने माफी मांगी, ‘पार्टीगेट’ के लिए जुर्माना भरा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने जून 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए माफी मांगी है और नियम तोड़ने को लेकर अपने ऊपर लगाया गया जुर्माना भी भरा है।

लंदन, 13 अप्रैल ब्रिटेन के वित्त मंत्री रिषी सुनक ने जून 2020 में कोविड-19 लॉकडाउन का उल्लंघन करने के लिए माफी मांगी है और नियम तोड़ने को लेकर अपने ऊपर लगाया गया जुर्माना भी भरा है।

उल्लेखनीय है कि उस वक्त वह प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन के लिए डाउनिंग स्ट्रीट में एक जन्म दिन पार्टी में शरीक हुए थे।

भारतीय मूल के मंत्री ने मंगलवार शाम जारी एक बयान में माफी मांगी। इससे पहले, जॉनसन ने भी माफी मांगी थी और इस बात की पुष्टि की थी कि उन्होंने भी जुर्माना भरा है।

तथाकथित पार्टी गेट कांड डाउनिंग स्ट्रीट पर और व्हाइट हॉल में ब्रिटिश सरकार के अन्य कार्यालयों में हुआ था। ये कार्यक्रम कोविड-19 महामारी के चलते 2020-21 के दौरान लगाये लॉकडाउन का उल्लंघन करते हुए आयोजित किये गये थे, जो ऑपरेशन हिलमैन के तहत पुलिस जांच के दायरे में है।

सुनक (41) ने अपने एक बयान में कहा, ‘‘मैं यह पुष्टि कर सकता हूं कि मैंने 19 जून 2020 को डाउनिंग स्ट्रीट पर हुए एक कार्यक्रम के सिलसिले में मेट्रोपोलिटन पुलिस से एक निर्धारित जुर्माना नोटिस प्राप्त किया है।’’

मंत्री ने कहा, ‘‘मैं माफी मांगता हूं।’’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं समझता हूं कि सार्वजनिक पदों पर आसीन लोगों के लिए नियमों को सख्ती से लागू किया जाना चाहिए ताकि जन विश्वास कायम रहे। मैं इस सिलसिले में लिये गये फैसले का सम्मान करता हूं और जुर्माना अदा कर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि हाल में उन्हें अपनी पत्नी अक्षता मूर्ति के कथित अनुचित कर बचत को लेकर लगाये गये आरोपों का सामना करना पड़ा था।

मूर्ति, सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के सह संस्थापक नारायण मूर्ति की बेटी हैं।

सुनक ने अपने वित्तीय मामलों के सभी कानूनन जरूरी मंत्रालयी घोषणाएं कर दिये होने की पुष्टि करने के लिए खुद को सरकार का स्वतंत्र निगरानीकर्ता बताया।

सुनक ने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री की तरह, मैं इस चुनौतीपूर्ण समय में ब्रिटेन के लोगों के लिए काम करने पर ध्यान केंद्रित रखना चाहता हूं। ’’

इस बीच, ब्रिटेन की गृह मंत्री प्रीति पटेल अपने सहकर्मी के समर्थन में उतरने वाली सबसे उच्च पदस्थ कैबिनेट मंत्री हो गईं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\