देश की खबरें | गेहूं के एमएसपी में वृद्धि ‘ दयनीय’ है : अमरिंदर सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में केंद्र द्वारा की गयी 40 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को बुधवार को ‘दयनीय’ करार दिया।

चंडीगढ़, आठ सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री अमरिंदर सिंह ने गेहूं के न्यूनतम समर्थन मूल्य में केंद्र द्वारा की गयी 40 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि को बुधवार को ‘दयनीय’ करार दिया।

सिंह ने केंद्र सरकार पर पिछले करीब दस महीने से केंद्र के तीन कृषि कानूनों के विरूद्ध सड़कों पर बैठे किसानों के ‘जख्म पर नमक छिड़कने का आरोप लगाया।

केंद्र ने बुधवार को गेहूं का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) 40 रूपये बढ़ाकर 2015 रूपये प्रति क्विंटल कर दिया और कहा कि समर्थन मूल्य पर फसलों की खरीद की व्यवस्था जारी रहेगी।

मुख्यमंत्री ने एक बयान में कहा कि जब देश का कृषि क्षेत्र ‘संकट’ के दौर से गुजर रहा है और किसान लाभकारी एमएसपी के वास्ते आंदोलन कर रहे हैं तो भारतीय जनता पार्टी की अगुवाई वाली सरकार ने ‘अन्नदाताओं’ के साथ ‘क्रूर मजाक’ किया है।

उन्होंने गेहूं का एमएसपी 2830 रूपये प्रति क्विंटल करने की मांग की। उन्होंने कहा कि किसानों को उपभोक्ताओं को सब्सिडी की सुविधा के लिए बाध्य नहीं किया जाना चाहिए जो वे लंबे समय से करते आ रहे हैं।

सिंह ने कहा कि किसानों की ओर भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार की निरंतर ‘बेरूखी’ से कषि क्षेत्र विनाश के कगार पर पहुंच गया है। उन्होंने सवाल किया, ‘‘ केंद्र क्यों हमारे किसानों के साथ इस तरीके से बर्ताव कर रहा है ?’’

इस बीच, शिरोमणि अकाली दल ने प्रति क्विंटल 40 रूपये की वृद्धि को अत्यल्प करार दिया और मांग की कि कम से कम 150 रूपये प्रति क्विंटल की वृद्धि की जानी चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\