एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सोने में 146 रुपये और चांदी में 513 रुपये की तेजी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 146 रुपए बढ़कर 47,110 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।

जरुरी जानकारी | सोने में 146 रुपये और चांदी में 513 रुपये की तेजी

नयी दिल्ली, 14 मई बहुमूल्य धातुओं की वैश्विक कीमतों में सुधार के बीच राष्ट्रीय राजधानी में शुक्रवार को सोने की कीमत 146 रुपए बढ़कर 47,110 रुपए प्रति दस ग्राम हो गई।

एचडीएफसी सिक्युरिटीज के अनुसार इससे पिछले सत्र में सोने का भाव 46,964 रुपए पर था।

चांदी भी 513 रुपए बढ़कर 70,191 रुपये प्रति किलो हो गई। इससे पिछले दिन चांदी 69,678 रुपये पर बंद इुई थी।

एचडीएफसी सेक्योरिटीज के वरिष्ठ विश्लेषक (कॉमोडिटीज) तपन पटेल ने कहा, ‘‘न्यूयॉर्क जिंस बाजार में सोने में सुधार दर्ज होने के साथ दिल्ली में 24 कैरेट सोने में 146 रुपये की तेजी आई। देश में ‘अक्षय तृतीया’ त्यौहार के मौके पर सोने की खरीद को शुभ माना जाता है।’’

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना लाभ के साथ प्रति औंस 1,834 डॉलर बोला गया जबकि चांदी 27.20 डॉलर प्रति ओंस पर स्थिर रही।

उन्होंने कहा कि डॉलर के कमजोर होने की वजह से शुक्रवार को पिछले दो कारोबारी सत्रों से जारी गिरावट पर ब्रेक लग गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2021 06:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).