देश की खबरें | सपा शासन में दंगे होते थे : अनुराग ठाकुर
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन में दंगे होते थे और अब भाजपा नीत सरकार में दंगलों का आयोजन हो रहा है।
आगरा, 23 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर ने बृहस्पतिवार को कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के शासन में दंगे होते थे और अब भाजपा नीत सरकार में दंगलों का आयोजन हो रहा है।
ठाकुर ने उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार को अपराध पर लगाम लगाने का श्रेय दिया। उन्होंने कहा, ‘‘पिछले पांच साल में हमने उत्तर प्रदेश को ‘गुंडाराज’ से मुक्त होते देखा है। अब राज्य खेल और विकासोन्मुखी होगा।’’
उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार खेलों को बढ़ावा दे रही है। उन्होंने कहा, ‘‘समाजवादी पार्टी (सपा) सरकार के दौरान दंगे होते थे, लेकिन योगी आदित्यनाथ सरकार के दौरान, ‘दंगल’ (कुश्ती प्रतियोगिताएं) आयोजित की जा रही हैं।’’
सपा नेताओं के परिसरों पर हाल ही में आयकर छापों पर ठाकुर ने कहा, ‘‘कुछ लोगों को बरामद धन के बारे में सवालों के जवाब देने की जरूरत है।’’
केंद्र द्वारा यूट्यूब चैनलों और ‘फर्जी वेबसाइट’ पर रोक लगाने पर, केंद्रीय खेल एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री ठाकुर ने कहा कि राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ठाकुर आगरा के एकलव्य स्टेडियम में ‘सांसद खेल स्पर्धा’ के पुरस्कार समारोह में भाग लेने के लिए आगरा में थे। इसका आयोजन फतेहपुर सीकरी के सांसद राजकुमार चाहर ने किया।
ठाकुर ने कहा कि सांसद चाहर ने आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम की मांग उठाई है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार से अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम के लिए जमीन चिह्नित करके परियोजना रिपोर्ट भेजने के लिए कहा जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसे ही परियोजना रिपोर्ट तैयार होगी केंद्र और राज्य सरकार मिलकर आगरा में अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम बनाएंगे। उन्होंने कहा कि देशभर में एक हजार ‘खेलों इण्डिया सेण्टर’ खोले जाएंगे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 23, 2021 09:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

