विदेश की खबरें | अफगानिस्तान में हेरात की जेल में दंगा, आठ की मौत

प्रांत के अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

प्रांत के स्वास्थ्य विभाग के प्रवक्ता मोहम्मद रफीक शिरजई के अनुसार पश्चिमी हेरात प्रांत की राजधानी हेरात की एक जेल में बुधवार रात को हिंसा हुई।

यह भी पढ़े | Sex Amid Coronavirus: कोरोना वायरस महामारी के दौरान दुनिया के इन देशों में लोगों ने बनाई सेक्स से दूरी, सर्वे में हुआ चौंकाने वाला खुलासा.

उन्होंने कहा कि हिंसा में 12 अन्य लोग घायल हो गए जिनमें आठ कैदी और चार सुरक्षा कर्मी शामिल हैं।

जेल में लगभग दो हजार कैदी रखे गए हैं।

यह भी पढ़े | Terror Attack in France: फ्रांस के नीस में संदिग्ध आतंकी हमला, कम से कम 3 की मौत, कई जख्मी.

तात्कालिक तौर पर हिंसा के पीछे तालिबान का हाथ होने की पुष्टि नहीं हुई है।

प्रांतीय गवर्नर के प्रवक्ता जिलानी फरहाद ने कहा कि जेल के सुरक्षा कर्मी जेल के ब्लॉक पांच में कैदियों द्वारा बनाए गए कथित विभाजन को हटा रहे थे जब हिंसा भड़क उठी।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने कैदियों के पास मौजूद कुछ अनावश्यक चीजें लेने की कोशिश की, जिसका कैदियों ने विरोध किया।

शिरजई ने कहा कि आठ में से एक व्यक्ति की मौत गोली लगने से हुई।

उन्होंने कहा कि मामले की जांच जारी है।

प्रांत के एक अधिकारी ने नाम उजागर न करने की शर्त पर बताया कि कैदियों ने जेल के एक हिस्से को आग लगा दी थी।

फरहद और शिरजई ने की ओर से इसकी पुष्टि नहीं की गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)