पांच बार फीफा के सर्वश्रेष्ठ फुटबॉलर रहे इस खिलाड़ी की यहां पहुंचने के बाद चिकित्सा जांच हुई ।
कोविड-19 महामारी के कारण पुर्तगाल स्थित अपने घर टीम के गृह-शहर तूरिन पहुंने के बाद वह दो सप्ताह तक पृथकवास में रहे।
रोनाल्डो ने लीग में अपना पिछला मुकाबला आठ मार्च को खेला था। इस मैच में उनके गोल की मदद से टीम ने इंटर मिलान को 2-0 से हराया था।
इटली में कोरोना वायरस महामारी की खराब स्थिति के कारण इस मैच के बाद सिरि ए को स्थगित कर दिया गया था।
लीग को उम्मीद है कि वे 13 जून से प्रतियोगिता को फिर से शुरू कर पायेंगे।
एपी
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)













QuickLY