देश की खबरें | रीजीजू ने साइ बेंगलोर में चार परियोजनाओं की आधारशिला रखी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलोर केंद्र में कृत्रिम एथलेटिक्स ट्रैक, लड़कियों के 330 बेड के हॉस्टल, किचन और डाइनिंग हॉल के अलावा जिम्नेजियम परिसर की आधारशिला रखी।

नयी दिल्ली, 22 फरवरी खेल मंत्री किरेन रीजीजू ने सोमवार को भारतीय खेल प्राधिकरण (साइ) के बेंगलोर केंद्र में कृत्रिम एथलेटिक्स ट्रैक, लड़कियों के 330 बेड के हॉस्टल, किचन और डाइनिंग हॉल के अलावा जिम्नेजियम परिसर की आधारशिला रखी।

इस दौरान कर्नाटक के खेल मंत्री केसी नारायण गौड़ा भी उनके साथ मौजूद थे।

केंद्र में बनने वाला कृत्रिम ट्रैक आठ लेन का 400 मीटर का ट्रैक होगा जिसमें दो अतिरिक्त सीधी लेन होंगी।

यह अंतराष्ट्रीय एथलेटिक्स संघ से प्रमाणित कैटेगरी 5 और क्लास 1 का ट्रैक होगा। इस परियोजना में हाई परफोर्मेंस ट्रेनिंग के लिए 500 मीटर क्ले ट्रैक और 100 मीटर सैंड ट्रैक भी शामिल है।

इस परियोजना के 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है और इसके लिए खेलो इंडिया बजट से 13 करोड़ 86 लाख रुपये की राशि दी जाएगी।

लड़कियों के हॉस्टल में 110 कमरे होंगे जिनके साथ बाथरूम जुड़ा होगा। इस परियोजना को मार्च 2022 तक 29 करोड़ 46 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाना है। इसका निर्माण राष्ट्रीय खेल विकास कोष और खेलो इंडिया बजट के अंतर्गत होगा।

किचन और डाइनिंग हॉल के मौजूदा ढांचे का अधुनिकीकरण होगा जिससे कि एक सत्र में 1500 लोग खाना खा पाएंगे। इस परियोजना के भी मार्च 2022 तक पूरा होने की उम्मीद है। इसके लिए खेलो इंडिया बजट से दो करोड़ 30 लाख रुपये आवंटित किए जाएंगे।

खेल मंत्री ने साइ एनएसएससी बेंगलोर में रहने वाली हॉकी खिलाड़ियों के शिविर के लिए विशेष रूप से नए आधुनिक परिसर का उद्घाटन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\