देश की खबरें | रीजीजू ने इस विचार का समर्थन किया कि राजनीतिक संबद्धता वाले अधिवक्ता भी न्यायाधीश बन सकते हैं

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू रविवार को इस विचार का समर्थन करते दिखे कि राजनीतिक संबद्धता वाले वकील भी न्यायाधीश बन सकते हैं।

नयी दिल्ली, पांच फरवरी विधि एवं न्याय मंत्री किरेन रीजीजू रविवार को इस विचार का समर्थन करते दिखे कि राजनीतिक संबद्धता वाले वकील भी न्यायाधीश बन सकते हैं।

उच्चतम न्यायालय कॉलेजियम द्वारा हाल ही में की गई सिफारिशों के बाद इस मुद्दे पर बहस के बीच यह बात सामने आयी है।

रीजीजू ने शीर्ष अदालत के अधिवक्ता एवं पूर्व गवर्नर स्वराज कौशल के उस ट्वीट को रीट्वीट किया, जिसमें कहा गया था कि अतीत में भी, राजनीतिक दलों का प्रतिनिधित्व करने वाले सांसदों को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत किया गया था।

कौशल ने दो दिन पहले ट्वीट किया था, "न्यायमूर्ति केएस हेगड़े और न्यायमूर्ति बहारुल इस्लाम दोनों कांग्रेस सांसद थे, जब उन्हें उच्च न्यायालय का न्यायाधीश नियुक्त किया गया था। न्यायमूर्ति वी. आर. कृष्णा अय्यर केरल में कैबिनेट मंत्री थे। एक बार जब आप पद की शपथ लेते हैं, तो आपको शपथ के साथ जीना होता है।"

कौशल ने एक समाचार रिपोर्ट को भी टैग किया है, जिसमें कहा गया है कि मद्रास उच्च न्यायालय के अधिवक्ताओं ने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम से आग्रह किया था कि वह अल्पसंख्यकों के खिलाफ टिप्प्णी करने वाली और भारतीय जनता पार्टी से संबद्धता रखने वाली विक्टोरिया गौरी को उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नत करने के अपने प्रस्ताव को वापस ले ले।

खबरों के अनुसार, वकीलों के एक अन्य समूह ने उनकी कड़ी मेहनत और पेशे के प्रति प्रतिबद्धता का हवाला देते हुए न्यायाधीश पद पर उनके पदोन्नति की सिफारिश का समर्थन किया है।

मद्रास उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदोन्नति के लिए पिछले महीने उच्चतम न्यायालय के कॉलेजियम द्वारा उनके नाम की सिफारिश की गई थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\