एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | नोएडा में सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में सेक्टर 37 के पास सोमवार तड़के सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | नोएडा में सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत

नोएडा (उप्र), 11 नवंबर नोएडा के सेक्टर 39 थानाक्षेत्र में सेक्टर 37 के पास सोमवार तड़के सड़क हादसे में एक रिक्शा चालक की मौत हो गयी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

थाना प्रभारी निरीक्षक जितेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मोहम्मद इंशुल (59) सुबह अपना रिक्शा लेकर सेक्टर 37 के पास से गुजर रहे थे, तभी एक अज्ञात वाहन उन्हें टक्कर मार दी।

उन्होंने बताया कि इस हादसे में मोहम्मद इंशुल गंभीर रूप से घायल हो गये और उन्हें जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां पर डॉक्टर ने उनको मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए ले गयी।

थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।

उनके अनुसार मोहम्मद इंशुल बिहार के पूर्णिया जिले के रहने वाले थे और यहां बरौला गांव में रहते थे। वह रिक्शा चलाकर अपना भरण-पोषण करते थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Nov 11, 2024 02:00 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).