देश की खबरें | ऋचा चड्ढा ने कश्यप के खिलाफ मीटू मामले में अपना नाम लिए जाने पर कानूनी कार्रवाई शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम "अपमानजनक" तरीके से घसीटे जाने के बाद उन्होंने "उचित" कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, 21 सितंबर फिल्म अभिनेत्री ऋचा चड्ढा ने सोमवार को कहा कि अभिनेत्री पायल घोष द्वारा मीटू मामले में उनका नाम "अपमानजनक" तरीके से घसीटे जाने के बाद उन्होंने "उचित" कानूनी कार्रवाई शुरू की है।

घोष ने फिल्मकार अनुराग कश्यप पर यौन उत्पीड़न का आरोप लगाया है और कश्यप ने इस आरोप को "निराधार" करार दिया है।

यह भी पढ़े | Aircraft Crashed In Azamgarh: उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ में खराब मौसम की वजह से एयरक्राफ्ट क्रैश होकर खेत में गिरा, ट्रेनी पायलट की मौत.

एबीएन तेलुगु को जारी एक वीडियो में, घोष ने दावा किया कि यह घटना 2014-2015 में हुई थी।

ऋषि कपूर-परेश रावल अभिनीत फिल्म ‘पटेल की पंजाबी शादी’ से हिंदी फिल्मों में अपने अभिनय की शुरुआत करने वाली अभिनेत्री ने यह भी दावा किया कि कश्यप ने महानायक अमिताभ बच्चन के साथ अपने संबंध के बारे में बताया था। अभिनेत्री ने दावा किया कि कश्यप के चड्ढा सहित अन्य महिला कलाकारों के साथ अंतरंग संबंध रहे हैं।

यह भी पढ़े | बिहार: CM नीतीश कुमार ने राज्यसभा में हुए हंगामे को बताया गलत, कहा- जो भी हुआ वह बुरा हुआ.

चड्ढा ने ट्विटर पर अपनी वकील सवीना बेदी सच्चर के बयान को साझा किया।

बयान में वकील ने कहा है, ‘‘हमारे मुवक्किल ने उचित कानूनी कार्रवाई शुरू की है और वह अपने कानूनी अधिकारों का उपयोग करेंगी।’’

गौरतलब है कि घोष ने अपना ट्वीट प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को टैग करते हुए कश्यप के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी।

घोष ने ट्वीट में कहा था, ‘‘अनुराग कश्यप ने मेरे साथ बुरी तरह जबर्दस्ती की। प्रधानमंत्री कार्यालय और नरेन्द्र मोदी जी कार्रवाई कीजिए तथा देश इस रचनात्मक व्यक्ति में छिपे शैतान को देखे। मुझे पता है कि यह मुझे नुकसान पहुंचा सकता है और मेरी सुरक्षा को खतरा है। कृपया मदद कीजिए।’’

घोष के इन आरोपों को फिल्मकार अनुराग कश्यप ने खारिज करते हुए इन्हें ‘‘निराधार’’ करार दिया।

इस बीच, कश्यप की पूर्व पत्नी एवं फिल्म संपादक आरती बजाज, फिल्म जगत से अभिनेत्री तापसी पन्नू, हंसल मेहता, मोहम्मद जीशान अयूब, टिस्का चोपड़ा, सुरवीन चावला और निर्देशक अनुभव सिन्हा उनके फिल्मकार के समर्थन में सामने आए हैं। इन लोगों ने कश्यप को कार्यस्थल पर महिलाओं को सुरक्षित माहौल उपलब्ध कराने का श्रेय भी दिया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Andhra Pradesh News: आंध्र प्रदेश में बड़ा हादसा, काकीनाडा जिले में पटाखा फैक्ट्री में विस्फोट, 10 से अधिक की मौत और कई घायल; VIDEO

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st T20I Match Preview: आज वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जाएगा पहला टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, मिनी बैटल, स्क्वाड समेत सभी डिटेल्स

Israel-Iran War: ईरान में बड़े सैन्य अभियानों के बीच एयर इंडिया ने मध्य पूर्व की सभी उड़ानें रद्द की, यात्रियों की मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी

Australia Women vs India Women, 3rd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच तीसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\