देश की खबरें | ईआरसीपी परियोजना को लेकर गहलोत और शेखावत के बीच बयानबाजी का दौर जारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बीच सोमवार को सियासी बयानबाजी का दौर जारी रहा। गहलोत ने पूर्व में शेखावत पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिये काम नहीं करने का आरोप लगाया था।

जयपुर, 11 अप्रैल राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत और केन्द्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत के बीच सोमवार को सियासी बयानबाजी का दौर जारी रहा। गहलोत ने पूर्व में शेखावत पर पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) को राष्ट्रीय दर्जा दिलाने के लिये काम नहीं करने का आरोप लगाया था।

शेखावत ने गहलोत पर हमला बोलते हुए कहा, ''अशोक गहलोत के बयानों में मुझे जोधपुर में उनके पुत्र की हार की खीझ सुनाई देती है। वे आज तक जोधपुर लोकसभा सीट का परिणाम नहीं भूल पाए हैं, जिसमें जनता जनार्दन ने मोदीजी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए मुझे आशीर्वाद दिया था।''

गहलोत ने रविवार को शेखावत को प्रधानमंत्री से ईआरसीपी परियोजना को राष्ट्रीय महत्व की परियोजना घोषित नहीं करवा पाने का आरोप लगाया था। गहलोत ने शेखावत पर दो साल पहले राज्य में उनकी (गहलोत) की सरकार गिराने के प्रयास में शामिल होने का भी आरोप लगाया था।

शेखावत ने कहा,‘‘अशोक गहलोत के बयानों में मुझे जोधपुर में उनके पुत्र की हार की खीझ सुनाई देती है। वह आज तक जोधपुर लोकसभा सीट का परिणाम नहीं भूल पाए हैं और तब से वह मुझे अपना सबसे बड़ा दुश्मन मानते हैं, लेकिन मुझे उनसे सहानुभूति है।’’

उन्होंने कहा कि वह उन्हें उकसाने के लिये न सिर्फ सरकारी तंत्र का दुरुपयोग कर रहे है बल्कि गहलोत खुद बेतुके बयान दे रहे है।

शेखावत ने कहा, ‘‘मैंने तो उन्हें चुनौती दी है, वे मोदीजी पर लगाए अपने निहायत मनगढ़ंत आरोप साबित करके बताएं, परंतु वे प्रमाण देने की बजाय मुख्य मुद्दे को बहस में उलझाना चाहते हैं।’’

गहलोत ने सोमवार को केन्द्रीय मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत पर ईआरसीपी परियोजना को लेकर निशाना साधते हुए कहा कि राजस्थान से जल शक्ति मंत्री होते हुए भी वह राज्य के लिये कुछ नहीं कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘यह समझ के परे है कि राजस्थान जैसे रेगिस्तानी एवं जल अभावग्रस्त राज्य को पानी की परियोजना को नेशनल प्रोजेक्ट का दर्जा नहीं मिलेगा तो किस राज्य को मिलेगा? यह स्थिति तो तब है जब यहां के सांसद ही जलशक्ति मंत्री हैं पर वो प्रदेश के लिए कुछ नहीं कर रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि हमारी मंशा है कि पूर्वी राजस्थान नहर परियोजना (ईआरसीपी) का काम शीघ्र पूरा हो जिससे पूर्वी राजस्थान के 13 जिलों को पेयजल व सिंचाई का पानी मिल सके। प्रदेश सरकार ने ईआरसीपी पर अभी तक करीब 1000 करोड़ का व्यय किए हैं एवं इस बजट में 9600 करोड़ प्रस्तावित किए हैं।

इस परियोजना का उद्देश्य दक्षिणी राजस्थान की नदियों जैसे चंबल और कुन्नू, पार्वती, कालीसिंध सहित उसकी सहायक नदियों में बरसात के मौसम के दौरान उपलब्ध अधिशेष पानी को इकट्ठा करना और राज्य के 13 दक्षिण पूर्वी जिलों में इसका उपयोग करना है जहां पीने और सिंचाई के लिये पानी की कमी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\