एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड: एक साल पूरे होने पर जूनियर डॉक्टर नौ अगस्त को कोलकाता में रैली निकालेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को कहा कि वे इस जघन्य वारदात के एक साल पूरे होने के मद्देनजर आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात को मशाल रैली निकालेंगे।

देश की खबरें | आरजी कर बलात्कार-हत्याकांड: एक साल पूरे होने पर जूनियर डॉक्टर नौ अगस्त को कोलकाता में रैली निकालेंगे

कोलकाता, आठ जुलाई कोलकाता के सरकारी आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के बलात्कार और हत्या की घटना के विरोध में प्रदर्शन कर रहे जूनियर डॉक्टरों ने मंगलवार को कहा कि वे इस जघन्य वारदात के एक साल पूरे होने के मद्देनजर आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात को मशाल रैली निकालेंगे।

पश्चिम बंगाल जूनियर डॉक्टर्स फोरम (डब्ल्यूबीजेडीएफ) के प्रतिनिधि अनिकेत महतो ने बताया कि 'अभया स्मृति कार्यक्रम' के तहत निकाली जाने वाली यह रैली कॉलेज स्क्वायर से शुरू होगी और श्यामबाजार मोड़ तक जाएगी।

महतो ने कहा, ‘‘हम अभया स्मृति कार्यक्रम के तहत आठ-नौ अगस्त की दरमियानी रात को मशाल रैली निकालेंगे। श्यामबाजार पहुंचने के बाद हम पूरी रात वहीं रुकेंगे और यह पता लगाने की अपनी मांग पर जोर देंगे कि एक साल पहले हमारी बहन के साथ क्या हुआ था।’’

महतो ने डब्ल्यूबीजेडीएफ के अन्य जूनियर डॉक्टरों के साथ रैली में हिस्सा लेने के लिए समाज के सभी वर्गों के लोगों का स्वागत किया।

उन्होंने कहा, ‘‘हम फिर से पूरी रात शहर की सड़कों पर रहेंगे और अभया की मौत के पीछे की सच्चाई जानने के लिए अपनी मांगों पर जोर देंगे।’’

महतो ने कहा, ‘‘प्रशासन की यह परंपरा चली आ रही है कि समय के साथ लोग कुछ बातें भुला दें। जब तक सच्चाई सामने नहीं आ जाती, हम ऐसा करते रहेंगे... हम इस रैली में हिस्सा लेने के लिए सभी का स्वागत करते हैं।’’

कोलकाता में पिछले साल नौ अगस्त को 31-वर्षीय महिला डॉक्टर के साथ बलात्कार और हत्या की घटना ने पूरे देश में आक्रोश पैदा कर दिया था और लंबे समय तक विरोध-प्रदर्शन हुआ था।

पिछले साल अक्टूबर में जूनियर डॉक्टरों ने जांच में जवाबदेही और पारदर्शिता सुनिश्चित करने की मांग करते हुए तीव्र आंदोलन शुरू किया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 08, 2025 06:26 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).