देश की खबरें | संदिग्ध हालात में रिवॉल्वर से चली गोली : पति-पत्नी की मौत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को रिवॉल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली लगने से एक दंपति की मौत हो गयी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

गोंडा (उप्र), 29 सितंबर गोंडा जिले के वजीरगंज क्षेत्र में मंगलवार को रिवॉल्वर से संदिग्ध परिस्थितियों में चली गोली लगने से एक दंपति की मौत हो गयी।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि वजीरगंज थाना क्षेत्र के पेड़राही गांव निवासी कुलदीप सिंह (42) आज सुबह अपने घर में लाइसेंसी रिवाल्वर साफ कर रहे थे। पास में उनकी पत्नी नीलम सिंह (40) भी मौजूद थीं। इस बीच संदिग्ध परिस्थितियों में रिवॉल्वर से गोली चल गई, जिससे पति-पत्नी गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

यह भी पढ़े | No Unemployment in This Village: मेरठ का एक ऐसा गांव, जहां एक भी व्यक्ति बेरोजगार नहीं , कोरोना महामारी भी नहीं कर सकी रोजगार को प्रभावित.

उन्होंने बताया कि आसपास के लोगों ने घायल दंपति को जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

सूत्रों ने बताया कि घटना की सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक शैलेष कुमार पाण्डेय, अपर पुलिस अधीक्षक महेन्द्र कुमार तथा पुलिस क्षेत्राधिकारी महावीर सिंह मौके पर पहुंचे। पुलिस ने दोनों शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिये हैं।

यह भी पढ़े | LPG Cylinder Blast In MP: मध्य प्रदेश के होशंगाबाद में LPG से भरा ट्रक पलटा, आग लगने के बाद 300 सिलेंडरों में ब्लास्ट, धमाके से दहला पूरा इलाका.

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि प्रथम दृष्टया रिवाल्वर साफ करते समय गोली चलने की बात सामने आई है। पूरे मामले की गहन छानबीन की जा रही है। मृतक के भाई की तहरीर पर स्थानीय थाने पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

दोनों शवों का पंचनामा करवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\