जरुरी जानकारी | बिजली क्षेत्र में पिछले नौ साल में क्रांतिकारी बदलाव, पारेषण क्षमता 65 प्रतिशत बढ़ी: आर के सिंह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि विद्युत क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं और पारेषण क्षमता करीब 65 प्रतिशत बढ़ी है।

मुंबई, 16 जनवरी केंद्रीय बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री आर के सिंह ने मंगलवार को कहा कि विद्युत क्षेत्र में पिछले नौ वर्षों में क्रांतिकारी बदलाव हुए हैं और पारेषण क्षमता करीब 65 प्रतिशत बढ़ी है।

सिंह यहां इंडियन इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (आईईईएमए) के प्रमुख कार्यक्रम बीआईडी 2024 का उद्घाटन करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की ऊर्जा बदलाव यानी हरित ऊर्जा की दिशा में आगे बढ़ने को लेकर बड़ी महत्वाकांक्षा है और 2030 तक 500 गीगावॉट हरित बिजली क्षमता स्थापित करने की योजना है।

उन्होंने कहा, “पिछले नौ साल में हमने अपने उद्योग में क्रांतिकारी बदलाव लाया है। इससे क्षेत्र ‘बिजली की कमी’ से ‘पर्याप्त बिजली’ वाले क्षेत्र में तब्दील हुआ है। पिछले नौ साल में 1,90,700 सर्किट किलोमीटर की वृद्धि के साथ कुल पारेषण लाइन 4,79,185 सीकेएम (सर्किट किलोमीटर) हो गया है। यह करीब 65 प्रतिशत अधिक है।’’

मंत्री ने यह भी कहा कि कुल अंतर-क्षेत्रीय बिजली पारेषण क्षमता बढ़कर 1,16,540 मेगावाट हो गई है, जो नौ वर्षों में दोगुनी से भी अधिक है।

उन्होंने कहा, “हमने ऊर्जा परिवर्तन में एक बड़ा लक्ष्य निर्धारित किया है। इसके तहत हमने 2030 तक 500 गीगावॉट हरित ऊर्जा क्षमता स्थापित करने की योजना बनाई है।”

केंद्रीय मंत्री ने कहा, “सरकार के पास 1,79,570 मेगावाट (कुल क्षमता का 43 प्रतिशत) की स्थापित नवीकरणीय ऊर्जा क्षमता है और अन्य 99,000 मेगावाट क्षमता निर्माणधीन है।”

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज