विदेश की खबरें | एस्ट्राजेनेका टीके के कारण खून के थक्के जमने संबंधी रिपोर्टों की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on world at LatestLY हिन्दी. लंदन, 18 मार्च (एपी) यूरोप का शीर्ष चिकित्सा नियामक इस संबंध में अपना निर्णय लेगा कि क्या एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के कारण खून के थक्के जमने का कोई सबूत है। विश्व, नियामक के इस संबंध में फैसले का इंतजार कर रहा है।

लंदन, 18 मार्च (एपी) यूरोप का शीर्ष चिकित्सा नियामक इस संबंध में अपना निर्णय लेगा कि क्या एस्ट्राजेनेका कोरोना वायरस टीके के कारण खून के थक्के जमने का कोई सबूत है। विश्व, नियामक के इस संबंध में फैसले का इंतजार कर रहा है।

कई देशों के कुछ लोगों में टीका दिए जाने के बाद कथित तौर पर खून के थक्के बनने की समस्या देखी गई थी, जिसे लेकर जांच की जा रही है।

यूरोपियन मेडिसिन एजेंसी (ईएमए) की विशेषज्ञ समिति अपनी जांच के परिणामों की घोषणा करने वाली है।

गौरतलब है कि यह टीका लगाए जाने के बाद रक्त के कथित तौर पर थक्के जमने की खबरों को लेकर इस सप्ताह के शुरू में जर्मनी, फ्रांस, स्पेन और इटली समेत 12 से अधिक देशों ने एस्ट्राज़ेनेका कोविड टीके के इस्तेमाल को अस्थायी रूप से रोक दिया था।

इस बीच, एस्ट्राजेनेका और विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा है कि इस बारे में कोई साक्ष्य नहीं है कि इस टीके से रक्त के थक्के जमने के मामले बढ़े हैं।

ईएमए के कार्यकारी निदेशक एमर कुक ने मंगलवार को कहा था कि एजेंसी इस बात से पूरी तरह से सहमत है कि एस्ट्राजेनेका की खुराक खतरों को कम कर देती है, हालांकि इस बारे में आकलन जारी है।

एपी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी