एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू के 10 फरवरी से होने वाले ओडिशा दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 फरवरी से शुरू होने वाले राज्य के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

देश की खबरें | राष्ट्रपति मुर्मू के 10 फरवरी से होने वाले ओडिशा दौरे को लेकर तैयारियों की समीक्षा

भुवनेश्वर, छह फरवरी ओडिशा सरकार ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के 10 फरवरी से शुरू होने वाले राज्य के दो दिवसीय दौरे की तैयारियों की सोमवार को समीक्षा की।

मुख्य सचिव एस सी महापात्र ने एक बैठक की अध्यक्षता की, जिसमें पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों और सभी संबंधित विभागों के प्रमुखों ने हिस्सा लिया।

भुवनेश्वर-कटक के पुलिस आयुक्त सौमेंद्र प्रियदर्शी ने कहा कि बैठक में राष्ट्रपति के दौरे के लिए सुरक्षा उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति का भुवनेश्वर में दो और कटक में एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने का कार्यक्रम है। उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति 11 फरवरी की सुबह राज्य की राजधानी में लिंगराज मंदिर में दर्शन भी करेंगी।

उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे पर राष्ट्रपति के आगमन और प्रस्थान के दौरान केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (सीआईएसएफ) उनकी सुरक्षा का खयाल रखेगा, वहीं ओडिशा पुलिस भुवनेश्वर और कटक में उनके कार्यक्रमों के दौरान व्यवस्था करेगी। प्रियदर्शी ने कहा कि हवाई अड्डे से लेकर राष्ट्रपति के कार्यक्रम स्थलों और राजभवन तक सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए जाएंगे।

अधिकारियों ने कहा कि मुर्मू के दौरे से पहले अभ्यास भी किया जाएगा।

भुवनेश्वर में, राष्ट्रपति 10 फरवरी को रमा देवी महिला विश्वविद्यालय के दीक्षांत समारोह और उत्कल मंडप में एक अन्य कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाली हैं। मुर्मू ने 1979 में विश्वविद्यालय से कला में स्नातक किया था।

राष्ट्रपति 11 फरवरी को कटक में भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) में दूसरी भारतीय चावल कांग्रेस का उद्घाटन करेंगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 06, 2023 09:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).