जरुरी जानकारी | संगठित डेयरी उद्योग का राजस्व चालू वित्त वर्ष में 14-16 प्रतिशत बढ़ेगा : रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मूल्यवर्धित उत्पादों की मजबूत मांग और दूध की स्थिर खपत से वित्त वर्ष 2023-24 में संगठित डेयरी उद्योग के राजस्व में 14-16 प्रतिशत की वृद्धि होगी। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।

मुंबई, 17 अगस्त मूल्यवर्धित उत्पादों की मजबूत मांग और दूध की स्थिर खपत से वित्त वर्ष 2023-24 में संगठित डेयरी उद्योग के राजस्व में 14-16 प्रतिशत की वृद्धि होगी। एक रिपोर्ट में बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी गई है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने रिपोर्ट में कहा कि कच्चे दूध की आपूर्ति में सुधार के साथ कीमतों में बढ़ोतरी कम रहेगी और लाभप्रदता में 0.2 से 0.5 प्रतिशत का सुधार होगा।

क्रिसिल रेटिंग्स के वरिष्ठ निदेशक मोहित मखीजा ने कहा, "हमारा मानना है कि पिछले कुछ वर्षों में वीएपी (मूल्य वर्धित उत्पाद) में देखी गई मजबूत राजस्व वृद्धि आगे जारी रहेगी। इस वित्त वर्ष में इस खंड में 18-20 प्रतिशत की वृद्धि होनी चाहिए और परिणामस्वरूप कुल राजस्व में मूल्य वर्धित उत्पाद (वीएपी) की हिस्सेदारी पिछले चार वित्त वर्षों के 35 प्रतिशत से बढ़कर 40 प्रतिशत हो सकती है।’’

उन्होंने कहा कि यह देखते हुए कि खुदरा और संस्थागत दोनों क्षेत्रों से मांग मजबूत बनी हुई है, वीएपी की हिस्सेदारी में वृद्धि जारी रहेगी और दूसरी ओर स्थिर मांग के कारण चालू वित्त वर्ष में दूध का राजस्व 8-10 प्रतिशत बढ़ेगा।

इसके अलावा, रिपोर्ट में कहा गया है कि पिछले वित्त वर्ष में कच्चे दूध की आपूर्ति में व्यवधान के कारण खुदरा दूध की कीमतों में कई बार बढ़ोतरी हुई, जिससे राजस्व 19 प्रतिशत बढ़ गया, लेकिन संगठित डेयरी क्षेत्र की लाभप्रदता पर असर पड़ा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Toss Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच कौन होगा टॉस का बॉस. मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs PBKS, IPL 2026 35th Match Scorecard: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 265 रनों का टारगेट, केएल राहुल और नीतीश राणा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Winner Prediction: सवाई मानसिंह स्टेडियम में आज राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

LHQ vs PSZ, PSL 2026 38th Match Live Streaming: आज लाहौर कलंदर्स बनाम पेशावर जाल्मी के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त