जरुरी जानकारी | ओएनडीसी से जुड़े दूसरी, तीसरी श्रेणी के शहरों के एमएसएमई का राजस्व 20 प्रतिशत बढ़ाः रिपोर्ट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सरकारी डिजिटल कारोबार मंच ओएनडीसी के साथ जुड़ने के बाद दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में मौजूद सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के राजस्व में औसतन 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

नयी दिल्ली, 12 मई सरकारी डिजिटल कारोबार मंच ओएनडीसी के साथ जुड़ने के बाद दूसरी एवं तीसरी श्रेणी के शहरों में मौजूद सूक्ष्म, लघु एवं मझोले उद्यमों (एमएसएमई) के राजस्व में औसतन 20 प्रतिशत वृद्धि दर्ज की गई है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

भुगतान समाधान कंपनी ‘ईज़ी पे’ ने उपलब्ध आंकड़ों पर आधारित अपनी रिपोर्ट में ओएनडीसी से जुड़ने वाली कंपनियों के बीच वृद्धि के रुझान को उजागर किया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स (ओएनडीसी) से सबसे अधिक संख्या में जुड़ने वाली एमएसएमई इकाइयां राजस्थान, गुजरात और महाराष्ट्र से संबंधित हैं।

पिछले एक साल में ईज़ी पे ने ओएनडीसी मंच से जुड़ने वाले एमएसएमई उद्यमों में भारी वृद्धि देखी है और वित्त वर्ष 2026-27 तक यह मंच एक लाख से अधिक व्यवसायों को जोड़ने की राह पर अग्रसर है।

ईज़ी पे के प्रबंध निदेशक निलय पटेल ने कहा, ‘‘ओएनडीसी के साथ हमारा सहयोग दर्शाता है कि कारोबार लोकतांत्रिक, विकेंद्रीकृत और छोटे शहरों द्वारा संचालित हो सकता है।’’

ओएनडीसी मंच पर मौजूद शुरुआती वित्तीय प्रौद्योगिकी कंपनियों में शामिल ईज़ी पे खुदरा और वित्तीय सेवाओं के एकीकरण समाधान की पेशकश करती है।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Match Live Score Update: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला बनाम श्रीलंका महिला के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Sri Lanka Women, 1st ODI Live Toss And Scorecard: ग्रेनाडा में वेस्टइंडीज महिला कप्तान हेले मैथ्यूज ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Australia vs Oman, T20 World Cup 2026 40th Match Live Score Update: पल्लेकेले में ऑस्ट्रेलिया बनाम ओमान के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand vs Pakistan, T20 World Cup 2026 41st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा न्यूजीलैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\