देश की खबरें | रेवंत रेड्डी पहुंचे दिल्ली, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के बीच संपत्तियों के बंटवारे की समीक्षा की
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना भवन की संपत्तियों को दोनों राज्यों के बीच बांटने से संबंधित मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
नयी दिल्ली, 19 दिसंबर तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी मंगलवार को दिल्ली पहुंचे, जहां उन्होंने आंध्र प्रदेश/तेलंगाना भवन की संपत्तियों को दोनों राज्यों के बीच बांटने से संबंधित मुद्दों पर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।
आधिकारिक विज्ञप्ति में यह सूचना दी गई है।
संबंधित अधिकारियों ने मुख्यमंत्री को बताया कि आंध्र प्रदेश विभाजन अधिनियम के अनुसार, तेलंगाना को दिल्ली में आंध्र प्रदेश /तेलंगाना भवन में 8.245 एकड़ जमीन मिलेगी।
रेड्डी ने अधिकारियों से कहा कि तेलंगाना के हिस्से में आने वाले क्षेत्र में राज्य की संस्कृति और परंपराओं को दर्शाते हुए एक नई इमारत बनाई जा सकती है।
रेड्डी कांग्रेस की राज्य इकाई की राजनीतिक मामलों की समिति (पीएसी) द्वारा पारित प्रस्तावों से पार्टी के वरिष्ठ नेतृत्व को अवगत कराएंगे।
कांग्रेस की तेलंगाना इकाई ने सोमवार को हुई पीएसी की पहली बैठक में एक प्रस्ताव पारित कर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से आगामी लोकसभा चुनाव राज्य से लड़ने का आग्रह किया है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)