देश की खबरें | सेवानिवृत्त आईपीएस अधिकारी प्रकाश मिश्रा को ओडिशा के मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश मिश्रा को सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। सामान्य प्रशासन एवं जनशिकायत विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

भुवनेश्वर, 27 जनवरी भारतीय पुलिस सेवा (आईपीएस) के सेवानिवृत्त अधिकारी प्रकाश मिश्रा को सोमवार को ओडिशा के मुख्यमंत्री का सलाहकार नियुक्त किया गया और उन्हें कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया। सामान्य प्रशासन एवं जनशिकायत विभाग ने इस आशय की अधिसूचना जारी की।

मिश्रा 1977 बैच के आईपीएस अधिकारी हैं और हाल ही में अपनी पुस्तक “कॉमेडी इन खाकी: द ह्यूमरस मेमोयर्स ऑफ ए पुलिसमैन” से सुर्खियों में आए। इस पुस्तक में उन्होंने विपक्षी दल के एक वरिष्ठ नेता की ओर इशारा किया है जिसके बाद ओडिशा में विवाद खड़ा हो गया।

वह 2012 से 2014 तक ओडिशा के पुलिस महानिदेशक थे तथा उस दौरान नवीन पटनायक की अगुवाई वाली बीजू जनता दल (बीजद) सरकार के साथ उनके रिश्तों में कटुता आ गयी थी।

जुलाई 2014 में उन्हें पुलिस प्रमुख के पद से हटा दिया गया था और उसी साल सितंबर में उनके खिलाफ सतर्कता मामला दर्ज किया गया था।

हालांकि, जून 2015 में उड़ीसा उच्च न्यायालय ने मिश्रा के खिलाफ लगाये गये आरोपों को खारिज कर दिया था। बाद में मिश्रा 2019 में भाजपा में शामिल हो गए थे और उन्होंने भाजपा प्रत्याशी के रूप में कटक लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा लेकिन वह हार गये।

साथ ही, ओडिशा सरकार ने भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के सेवानिवृत अधिकारी मधुसूदन पाधी को राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त किया है। पाधी अक्टूबर, 2022 में सरकारी सेवा से सेवानिवृत हुए थे।

सरकारी अधिसूचना में कहा गया है, ‘‘भारत के संविधान के अनुच्छेद 243-के के खंड (1) के अनुसार ओडिशा के राज्यपाल श्री मधुसूदन पाधी, आईएएस (सेवानिवृत्त) को ओडिशा का राज्य निर्वाचन आयुक्त नियुक्त करते हैं।’’

1991 बैच के अधिकारी रहे मधुसूदन पाधी आदित्य प्रसाद पाधी का स्थान लेंगे। आदित्य प्रसाद पाधी 1983 बैच के आईएएस अधिकारी हैं और उन्हें अगस्त 2019 में राज्य निर्वाचन आयुक्त बनाया गया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस को 29 रनों से रौंदा, सुनील नारायण ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Silver Import Rules: सरकार ने चांदी के आयात पर लगाई नई पाबंदियां, अब इंपोर्ट के लिए लेनी होगी मंजूरी

CCPA Investigation: अमेजन, फ्लिपकार्ट और मीशो समेत कई ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स पर सीसीपीए का शिकंजा, बिना रजिस्ट्रेशन बिक रही थी ‘साइक्लोसिनोन हर्बिसाइड’

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा पंजाब किंग्स बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी