जरुरी जानकारी | नवंबर में ग्रामीण श्रमिकों की खुदरा मुद्रास्फीति 6.99 प्रतिशत रही

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में सालाना आधार पर बढ़कर क्रमशः 6.87 प्रतिशत और 6.99 प्रतिशत हो गई।

नयी दिल्ली, 20 दिसंबर कृषि एवं ग्रामीण श्रमिकों के लिए खुदरा मुद्रास्फीति नवंबर में सालाना आधार पर बढ़कर क्रमशः 6.87 प्रतिशत और 6.99 प्रतिशत हो गई।

श्रम मंत्रालय के तहत श्रम ब्यूरो ने मंगलवार को बयान में यह जानकारी दी। इसके मुताबिक, उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- कृषि श्रमिक (सीपीआई-एएल) नवंबर, 2021 में 3.02 प्रतिशत रहा था जबकि उपभोक्ता मूल्य सूचकांक- ग्रामीण श्रमिक (सीपीआई-आरएल) 3.38 प्रतिशत पर था।

वहीं अक्टूबर, 2022 में सीपीआई-एएल 7.22 प्रतिशत और सीपीआई-आरएल 7.34 प्रतिशत पर रहा था।

श्रम ब्यूरो के मुताबिक, नवंबर, 2022 में खाद्य मुद्रास्फीति कृषि श्रमिकों के लिए 6.19 प्रतिशत जबकि ग्रामीण कामगारों के लिए 6.05 प्रतिशत पर रही।

अखिल भारतीय उपभोक्ता मूल्य सूचकांक नवंबर में कृषि श्रमिकों के लिए आठ अंक बढ़कर 1,167 पर रहा जबकि ग्रामीण श्रमिकों के लिए यह आंकड़ा 1,178 अंक रहा।

प्रेम

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Scorecard: गुजरात टाइटंस ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 7 विकेट से हराया, जोस बटलर और शुभमन गिल ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Toss Winner Prediction: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस बनाम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम के पक्ष में जा सकता है टॉस