जरुरी जानकारी | फुटकर लिवाली से सोने में मामूली तेजी, चांदी में 1,300 रुपये का उछाल
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. मामूली खुदरा लिवाली के साथ-साथ आभूषणों की मांग के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 12 मार्च मामूली खुदरा लिवाली के साथ-साथ आभूषणों की मांग के बीच बुधवार को राष्ट्रीय राजधानी के सर्राफा बाजार में सोने की कीमतों में मामूली तेजी आई। अखिल भारतीय सर्राफा संघ ने यह जानकारी दी।
राष्ट्रीय राजधानी में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना 60 रुपये की तेजी के साथ 88,850 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बंद हुआ। इसका पिछला बंद भाव 88,790 रुपये प्रति 10 ग्राम था।
वहीं 99.5 प्रतिशत शुद्धता वाला सोना भी 60 रुपये की तेजी के साथ 88,450 रुपये प्रति 10 ग्राम हो गया।
चांदी की कीमत 1,300 रुपये बढ़कर करीब तीन सप्ताह के उच्चतम स्तर 1,00,200 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। पिछले बाजार बंद में यह 98,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुई थी।
अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, हाजिर सोना 2,915.73 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रहा।
अबन्स फाइनेंशियल सर्विसेज के मुख्य कार्यपालक अधिकारी चिंतन मेहता ने कहा, ‘‘आर्थिक चिंताओं और भू-राजनीतिक अनिश्चितता के कारण डॉलर के पांच महीने के निचले स्तर तक कमजोर होने से सोने की कीमतें स्थिर रहीं। राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की अप्रत्याशित व्यापार नीतियों के कारण अमेरिकी आर्थिक स्थिरता को लेकर आशंकाओं के बीच डॉलर संघर्ष कर रहा है।’’
इसके अलावा, अप्रैल डिलिवरी वाला कॉमेक्स सोना वायदा 2,921.30 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार कर रहा था।
इस बीच, एशियाई बाजार में चांदी की हाजिर कीमतें 0.25 प्रतिशत बढ़कर 33.03 डॉलर प्रति औंस पर बोली गईं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 12, 2025 07:08 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

