देश की खबरें | जम्मू-कश्मीर में सरकार गठन के बाद पूर्ण राज्य की बहाली प्राथमिकता होगी: कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ अपने गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को कहा कि सरकार गठित होने के बाद इस केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाना प्राथमिकता होगी।

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर कांग्रेस ने जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कांफ्रेंस के साथ अपने गठबंधन को बहुमत मिलने के बाद मंगलवार को कहा कि सरकार गठित होने के बाद इस केंद्रशासित प्रदेश को पूर्ण राज्य का दर्जा वापस दिलाना प्राथमिकता होगी।

जम्मू-कश्मीर विधानसभा चुनाव में नेशनल कॉन्फ्रेंस, कांग्रेस और मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी के गठबंधन को 49 सीटें हासिल हुई हैं।

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने संवाददाताओं से कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर की जनता ने कांग्रेस और नेशनल कॉन्फ्रेंस के गठबंधन को स्पष्ट बहुमत दिया है। यहां सरकार बनने के बाद हमारी पूरी प्राथमिकता होगी कि केंद्रशासित प्रदेश को राज्य का दर्जा दिया जाए।’’

पार्टी के मीडिया विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के लोग इस तरह का स्पष्ट जनादेश देने के लिए बधाई के पात्र हैं।

उनका कहना था, ‘‘जम्मू-कश्मीर में 10 साल बाद चुनाव हुआ। जम्मू-कश्मीर से राज्य का दर्जा छीना गया और केंद्र सरकार ने उप राज्यपाल के माध्यम से वहां जैसे शासन चलाया, ये सबने देखा। इस दौरान, वहां न आम आदमी सुरक्षित रहा और न पर्यटक सुरक्षित रहे। कश्मीरी पंडितों से किए गए वादे भी भुला दिए गए।’’

खेड़ा ने कहा, ‘‘जम्मू-कश्मीर के बाशिंदों ने एक स्पष्ट जनादेश दिया है, इसलिए वहां के लोगों को बहुत बधाई।’’

हक

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स

Income Tax Rules 2026: भारत में 1 अप्रैल से बड़े बदलाव, नया इनकम टैक्स एक्ट, रेलवे रिफंड पॉलिसी और अन्य जरूरी नियम, जानें आपकी जेब-जिंदगी पर इसका क्या होगा असर

Bihar Board 10th Result 2026: बिहार बोर्ड 10वीं का परिणाम अब से कुछ समय बाद होगा जारी, biharboardonline.bihar.gov.in पर ऐसे देखें नतीजे