एजेंसी न्यूज

Delhi: लॉकडाउन की मार, रेस्टोरेंट मालिक पाबंदियों के हटने का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार

दिल्ली में 17 अप्रैल से रेस्तरां को परिसर में ग्राहकों को भोजन परोसने की इजाजत नहीं है. इसी दिन एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की दिल्ली में घोषणा की गई थी, जिसे अंतिम बार 23 मई को बढ़ाया गया था.

Delhi: लॉकडाउन की मार, रेस्टोरेंट मालिक पाबंदियों के हटने का बेसब्री से कर रहे हैं इंतजार
लॉकडाउन I प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: PTI)

नयी दिल्ली, 28 मई: दिल्ली में रेस्तरां मालिक सरकार द्वारा कोरोना वायरस से निपटने के लिए लगाई गई पाबंदियों के हटने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. घर जैसा बना खाना और घर पर भोजन आपूर्ति की व्यवस्था से दिल्ली के कुछ रेस्तरां ने किसी तरह काम चलाया, लेकिन ऐसे में जबकि रेस्तरां के राजस्व में भोजन की सुविधा (डाइन-इन) का '70-80 फीसदी' योगदान है रेस्तरां मालिक पाबंदियां हटाए जाने की बैचेनी के साथ प्रतीक्षा कर रहे हैं. Delhi: परिवार ने दिखाई इंसानियत की मिसाल, मृत महिला के अंगदान से चार मरीजों को मिला जीवनदान. 

दिल्ली में 17 अप्रैल से रेस्तरां को परिसर में ग्राहकों को भोजन परोसने की इजाजत नहीं है. इसी दिन एक हफ्ते के लिए लॉकडाउन की दिल्ली में घोषणा की गई थी, जिसे अंतिम बार 23 मई को बढ़ाया गया था.

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि दिल्ली ने कुछ हद तक कोविड-19 की दूसरी लहर पर नियंत्रण पा लिया है और शहर अब धीरे-धीरे लॉकडाउन हटाने की प्रक्रिया को शुरू करेगा.

हालांकि बाजारों या रेस्तरां को खोलने का जिक्र नहीं किया गया है.

'सोशल' के ब्रांड हेड मयंक भट्ट ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि रेस्तरां में भोजन की सुविधा (डाइन-इन) का हमारे राजस्व में 80 प्रतिशत योगदान है. मौजूदा समय में हम आपूर्ति कर सकते हैं और इसके जरिये हम फिर से खुद को बचाने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 28, 2021 09:33 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).