देश की खबरें | कनाडा में रेस्तरां गोलीबारी मामला : मुंबई पुलिस कपिल शर्मा के निवास पर पहुंची
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मुंबई पुलिस कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को शहर के ओशिवारा इलाके में उस इमारत में पहुंची, जहां वह रहते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
मुंबई, 11 जुलाई मुंबई पुलिस कनाडा में कॉमेडियन कपिल शर्मा के रेस्तरां में गोलीबारी की घटना के एक दिन बाद शुक्रवार को शहर के ओशिवारा इलाके में उस इमारत में पहुंची, जहां वह रहते हैं। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।
एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि पुलिस शर्मा के आवास के पते की पुष्टि के लिए वहां आयी थी।
उन्होंने कहा, ‘‘कनाडा में कपिल शर्मा के रेस्तरां में हुई गोलीबारी के एक दिन बाद, पुलिस कर्मियों ने ओशिवारा स्थित डीएलएच एन्क्लेव इमारत का दौरा किया। पुलिस टीम उनके पते की पुष्टि करने के बाद कुछ देर में ही वहां से चली गयी।’’
अधिकारी ने बताया कि न तो शर्मा की सुरक्षा बढ़ाई गयी है और न ही उनका कोई बयान दर्ज किया गया।
कनाडा के सरे में हाल में खुले शर्मा के नए रेस्तरां ‘कैप्स कैफे’ पर बुधवार देर रात गोलियां चलायी गयी थीं।
सरे पुलिस सेवा (एसपीएस) ने बताया कि उसे बृहस्पतिवार को स्थानीय समयानुसार रात 1:50 बजे एक प्रतिष्ठान से कॉल आई और कहा कि प्रतिष्ठान में किसी को चोटें नहीं आयी हैं।
यह कैफे चार जुलाई को खुला था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Jul 11, 2025 02:52 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

