देश की खबरें | विश्राम स्थल, शिकायत निवारण तंत्र: ‘गिग वर्कर्स’ के लिए एनएचआरसी सत्र में सुझाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. ‘गिग वर्कर्स’ के समक्ष चुनौतियों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा आयोजित सत्र में लक्षित प्रयासों और नियामक ढांचे की आवश्यकता, विश्राम स्थलों की स्थापना तथा विशेष रूप से महिलाओं के लिए शिकायत निवारण तंत्र की स्थापना जैसे सुझाव सामने आए।

नयी दिल्ली, 23 दिसंबर ‘गिग वर्कर्स’ के समक्ष चुनौतियों पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) द्वारा आयोजित सत्र में लक्षित प्रयासों और नियामक ढांचे की आवश्यकता, विश्राम स्थलों की स्थापना तथा विशेष रूप से महिलाओं के लिए शिकायत निवारण तंत्र की स्थापना जैसे सुझाव सामने आए।

‘गिग वर्कर्स’ उन कर्मियों को कहा जाता है जो काम के बदले भुगतान के आधार पर अस्थायी तौर पर काम करते हैं।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने सोमवार को बताया कि राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने हाल ही में नयी दिल्ली में ‘हाइब्रिड’ माध्यम (भौतिक और डिजिटल रूप से) में ‘गिग वर्कर्स’ के अधिकारों पर एक खुली चर्चा का आयोजन किया।

एनएचआरसी की कार्यवाहक अध्यक्ष विजया भारती सयानी ने अपने अध्यक्षीय भाषण में कहा कि लंबे समय तक काम करने, वित्तीय तनाव और शारीरिक थकावट सहित ‘गिग वर्कर्स’ की चुनौतियों का समाधान करने के लिए नियामक ढांचे के माध्यम से “लक्षित प्रयासों की आवश्यकता” है।

एक बयान में उन्हें उद्धृत करते हुए कहा गया कि 83 प्रतिशत से अधिक ऐप-आधारित वाहन चालक प्रतिदिन 10 घंटे से अधिक काम करते हैं। इससे उन पर शारीरिक और मानसिक दबाव पड़ता है, क्योंकि ‘10 मिनट में डिलीवरी’ जैसी नीतियां और अवास्तविक लक्ष्य निर्धारित किए जाते हैं, जिसके परिणामस्वरूप “ऐसे हादसे होते हैं जिन्हें टाला जा सकता है”।

एनएचआरसी ने कहा कि महिलाओं को सुरक्षा जोखिम, अनियमित कार्यक्रम और भौतिक जरूरतों जैसी अतिरिक्त चुनौतियों का सामना करना पड़ता है, जिससे उनकी भागीदारी हतोत्साहित होती है और उनके कल्याण के बारे में चिंताएं पैदा होती हैं।

चर्चाओं से निकले कुछ सुझावों में ऐसे श्रमिकों की सहायता के लिए एक मूल्यवान उपकरण के रूप में ई-श्रम पोर्टल को अपनाना और विस्तार करना शामिल था; “मातृत्व लाभ, क्रेच सुविधाएं और सार्वजनिक-निजी भागीदारी के माध्यम से विश्राम स्थलों की स्थापना” के साथ महिला गिग श्रमिकों का समर्थन करना; और पारदर्शिता को बढ़ावा देने के लिए गिग श्रमिकों की “वित्तीय साक्षरता” को बढ़ावा देना, इसके अलावा व्यावसायिक प्रशिक्षण कार्यक्रमों के माध्यम से उनके कौशल को बढ़ाने के अवसर प्रदान करना।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\