खेल की खबरें | मध्य प्रदेश को हराकर शेष भारत ने ईरानी कप जीता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. शेष भारत ने सत्र के अंतिम घरेलू मैच के आखिरी दिन रविवार को यहां ईरानी कप में मध्य प्रदेश को 238 रन से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा बनाये रखा।
ग्वालियर, पांच मार्च शेष भारत ने सत्र के अंतिम घरेलू मैच के आखिरी दिन रविवार को यहां ईरानी कप में मध्य प्रदेश को 238 रन से करारी शिकस्त देकर अपना दबदबा बनाये रखा।
जीत के लिए 437 रन के बड़े लक्ष्य का पीछा करते हुए पिछले सत्र की रणजी ट्रॉफी चैंपियन टीम दूसरी पारी में 198 रन पर आउट हो गयी।
मध्य प्रदेश की टीम ने दिन की शुरुआत दो विकेट पर 81 रन से की थी। उसे पहली बार ईरानी कप को जीतने के लिए और 356 रन की जरूरत थी।
लेकिन कल के नाबाद बल्लेबाज हिमांशु मंत्री अपने 51 रन के स्कोर में बिना कोई इजाफ किये आउट हो गये।
शेष भारत के लिए सौरभ कुमार ने तीन जबकि मुकेश कुमार और पुलकित नारंग ने दो-दो विकेट लिये।
इससे पहले भारतीय टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार यशस्वी जायसवाल ने अपनी शानदार फॉर्म जारी रखते हुए दूसरी पारी में भी शतक जमाया था।
पहली पारी में 213 रन बनाने वाले जायसवाल ने दूसरी पारी में 144 रन का योगदान दिया जिससे शेष भारत इस पारी में 246 रन बनाने में सफल रहा। शेष भारत ने पहली पारी में 484 रन बनाए थे जिसके जवाब में मध्य प्रदेश 294 रन बनाकर आउट हो गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 05, 2023 12:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

