एजेंसी न्यूज

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा में ट्विन टावर ढहाने से पहले आस-पास की बिल्डिंगों से लोगों को निकाला गया

नोएडा में सुपरटेक के जल्द ही ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है. अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी.

Noida Twin Tower Demolition: नोएडा में ट्विन टावर ढहाने से पहले आस-पास की बिल्डिंगों से लोगों को निकाला गया

नोएडा, 28 अगस्त : नोएडा में सुपरटेक के जल्द ही ढहाए जाने वाले ट्विन टावर के निकट स्थित दो हाउसिंग सोसाइटी को खाली कराया गया है. अधिकारियों ने रविवार सुबह यह जानकारी दी. एमराल्ड कोर्ट और एटीएस विलेज सोसाइटी के लगभग 5,000 निवासियों को निकालने का काम सुबह सात बजे तक पूरा किया जाना था.

निकासी प्रक्रिया पर नजर रख रहे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि अधिकतर निवासी पहले ही बाहर जा चुके हैं और कई निवासी कल शाम स्वयं ही चले गए थे. एक अधिकारी ने सुबह करीब सवा सात बजे कहा, ‘‘निकासी प्रक्रिया लगभग पूरी होने वाली है.’’ यह भी पढ़ें : कर्नाटक में क्यों उबल रहा सांप्रदायिक उन्माद?

अधिकारियों ने बताया कि निवासियों, उनके वाहनों और पालतू जानवरों को सुबह सात बजे तक बाहर ले जाना था, जबकि निजी सुरक्षाकर्मी एवं अन्य कर्मचारियों को भी अपराह्न एक बजे तक दोनों सोसाइटी से हटा दिया जाएगा. दोनों अवैध टावर को अपराह्न ढाई बजे ढहाया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2022 08:16 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).