देश की खबरें | राजस्थान में रेजिडेंट चिकित्सकों ने हड़ताल शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सोमवार की रात से हड़ताल पर चले गए हैं।

जयपुर, छह दिसंबर राजस्थान के रेजिडेंट डॉक्टर अपनी आठ सूत्री मांग को लेकर सोमवार की रात से हड़ताल पर चले गए हैं।

रेजीडेंट डॉक्टरों की इस हड़ताल से राज्य के सरकारी अस्पतालों में आपातकालीन सेवाओं सहित अन्य चिकित्सा सेवाएं प्रभावित होने का डर है।

जयपुर एसोसिएशन ऑफ रेजिडेंट डॉक्टर्स के उपाध्यक्ष डॉ पुखराज पहाड़िया ने कहा, ‘‘हमारी मांगों को लेकर राज्य सरकार की उदासीनता के खिलाफ सभी रेजिडेंट डॉक्टर आज रात हड़ताल पर चले गए हैं।’’

उन्होंने कहा कि कोटा, उदयपुर, अजमेर, झालावाड़, बीकानेर और जोधपुर के मेडिकल कॉलेजों के रेजिडेंट डॉक्टर भी हड़ताल पर हैं।

रेजीडेंट डॉक्टरों की मांगों में नीट पीजी काउंसलिंग से संबंधित मुद्दों के जल्द समाधान के लिए केंद्र सरकार से समन्वय करना भी शामिल है।

उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना और भामाशाह योजना से संबंधित काम में लगाया गया है जिस कारण उन्हें पढ़ाई के लिए और अस्पतालों में मरीजों को देखने के लिए कम समय मिलता है। उन्होंने कहा कि रेजिडेंट डॉक्टरों को इन योजनाओं के काम से अलग किया जाना चाहिए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Key Players To Watch Out: भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच आज खेला जाएगा करो या मरो मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Score Update: दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है सुपर 8 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\