जरुरी जानकारी | रिजर्व बैंक 22 अक्टूबर को करेगा एसडीएल की पहली ओएमओ खरीद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर 2020 को दस हजार करोड़ रुपये में राज्य विकास ऋण (एसडीएल) की पहली बार खुले बाजार परिचालन के जरिये (ओएमओ) खरीद करेगा।

मुंबई, 16 अक्टूबर भारतीय रिजर्व बैंक ने शुक्रवार को कहा कि वह 22 अक्टूबर 2020 को दस हजार करोड़ रुपये में राज्य विकास ऋण (एसडीएल) की पहली बार खुले बाजार परिचालन के जरिये (ओएमओ) खरीद करेगा।

रिजर्व बैंक ने नौ अक्टूबर को मौद्रिक नीति की बैठक के बाद विकास और विनियामक नीतियों पर दिये बयान में ओएमओ के बारे में घोषणा की थी। केंद्रीय बैंक ने चालू वित्त वर्ष के दौरान तरलता में सुधार और कुशल मूल्य निर्धारण को सुविधाजनक बनाने के उद्देश्य से एसडीएल में ओएमओ का संचालन करने का निर्णय लिया था।

यह भी पढ़े | Ranveer Singh’s car meets with minor accident: रणवीर सिंह की कार को बाइक ने मारी टक्कर, घटना का वीडियो आया सामने.

उसने कहा, ‘‘22 अक्टूबर 2020 को 10 हजार करोड़ रुपये की कुल राशि के लिये ओएमओ

के तहत एसडीएल की खरीद नीलामी आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। बाजार की प्रतिक्रिया के आधार पर नीलामी के आकार को बाद में बढ़ाया जा सकता है।’’

यह भी पढ़े | Rahul Gandhi Attack on Modi Government: राहुल गांधी ने ट्वीट कर मोदी सरकार पर किया हमला, कही ये बात.

नीलामी का परिणाम 22 अक्टूबर को ही घोषित कर दिया जायेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\